NHM MP CHO Recruitment 2023: यहां चल रही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती, फटाफट ऐसे करें आवेदन
NHM MP CHO Recruitment 2023: स्वास्थ्य फील्ड के उम्मीदवारों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मदवार नीचे पूरी जानकारी पढ़कर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NHM MP CHO Recruitment 2023: स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती हो रही है। इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - nhmmp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवदेन करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर, 2023 है।
NHM MP CHO Recruitment 2023: 980 पदों पर भर्ती
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के कुल 980 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
आवेदक बीएससी नर्सिंग/ पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग/ जीएनएम/ बीएएमएस उत्तीर्ण हो और 1 सितंबर 2023 की स्थिति में वैध एवं जीवित पंजीयन होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 सितंबर 2023 के अनुसार की जाएगी।
MP NHM Recruitment 2023: कैसे करें आवेदन?
- ऑफिशियल वेबसाइट - mponline.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर "Click Here to Apply for Various post recruitment in NHM" लिंक पर क्लिक करें।
- अब Apply लिंक पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
- इसके बाद पोर्टल पर दिए गये "Not registered? Create account" लिंक पर क्लिक करके पहले रजिस्ट्रेशन कर लें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी के साथ फोटोग्राफ, सिग्नेचर अपलोड करें।
- अंत में एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।