Bank Jobs 2023: राष्ट्रीय आवास बैंक में प्रबंधकीय पदों पर भर्तियां, जानें कहां और कैसे करें आवेदन
NHB Recruitment: राष्ट्रीय आवास बैंक ने विभिन्न प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
NHB Recruitment: राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) ने महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhb.org.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अक्तूबर 2023 तक है।
NHB Recruitment पद और आयुसीमा
राष्ट्रीय आवास बैंक भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 43 रिक्तियों को भरना है। इसके लिए न्यूनतम आयुसीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयुसीमा 62 वर्ष तक है। आयुसीमा पदों के मुताबिक अलग-अलग है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।
NHB Recruitment आवेदन शुल्क
राष्ट्रीय आवास बैंक में भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 175 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये शुल्क लागू है।
NHB Recruitment परीक्षा पैटर्न
सहायक प्रबंधक पदों के लिए, उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू पास करना होगा। ऑनलाइन परीक्षा में वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों तरह के प्रश्न शामिल होंगे। वस्तुनिष्ठ परीक्षा 200 अंकों के लिए 03 घंटे की अवधि तक होगी। जिसमें 04 खंड होंगे। वस्तुनिष्ठ परीक्षा में प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग-अलग समय होगा।