यूपी: विज्ञान-गणित के 29,334 शिक्षकों की भर्ती से जुड़ी अहम खबर
बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार के अनुसार सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जूनियर हाईस्कूलों में विज्ञान-गणित शिक्षकों की नियुक्ति से पूर्व 19 सितंबर से विकल्प भरे जाएंगे।
पहले दिन 19 सितंबर को सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में 10 बजे गणित के सभी विकलांग महिला, समस्त पुरुष तथा समस्त महिला अभ्यर्थियों को रिपोर्ट करना है। दूसरे दिन 20 सितंबर को प्रात: 10 बजे समस्त विकलांग महिला, समस्त पुरुष तथा समस्त महिला अभ्यर्थियों को रिपोर्ट करना होगा।
21 सिंतबर को दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र
बीएसए के अनुसार जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अपने मूल अभिलेख वापस ले गए हैं, वह 19 सिंतबर तक अभिलेख उनके कार्यालय में जमा कर दें अन्यथा नियुक्ति पत्र जारी नहीं होगा।
नियुक्ति पत्र के लिए गणित विषय के सभी पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को 21 सितंबर को सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय तथा विज्ञान के सभी पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को 21 सिंतबर को ही उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा, बीएसए कार्यालय के पास दो बजे नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।