CUET 2022: NEET, JEE को CUET में किया जा सकता है मर्ज, इस बार कितनी यूनिवर्सिटीज में मिलेगा एडमिशन
CUET यूजी का आयोजन 15 जुलाई से 28 अगस्त के बीच किया जा रहा है। इसके आधार पर छात्रों को 44 केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कुल 90 विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी का आयोजन 15 जुलाई 2022 से 28 अगस्त के बीच किया जा रहा है। पहली बार आयोजित हो रही यह परीक्षा तकनीकीखराबियों और छात्रों को आ रही अन्य दिक्कतों को वजह से काफी विवादों में आ गई है। इस परीक्षा में हिस्सा ले रहे छात्रों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इस वजह से छात्र तथा उनके परिजन दोनों चिंतित हैं। CUET यूजी के सफल आयोजन के लिए देश के 300 से भी अधिक शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इन बचे हुए दिन में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार करने के लिए आप सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने UG और PG CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए खास कोर्स शुरू किए थे। आप भी CTET Online Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और आखिरी दिनों में भी घर बैठकर पढ़ाई कर खुद को पूरी तरह से तैयार कर केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले का अपना सपना पूरा कर सकतेहैं।
NEET, JEE को CUET में किया जा सकता है मर्ज :
12वीं के बाद NEET, JEE और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों को जल्द ही अलग अलग परीक्षाओं में शामिल होने से आजादी मिल सकती है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स केमुताबिक यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) NEET, JEE जैसे परीक्षाओं को CUET में मर्ज करने के एक प्रस्ताव पर काम कर रही है। अगर ऐसा होता है तो छात्रों को सिर्फ CUET में शामिल होने के बाद ही इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजेज में भी एडमिशन मिल जाएगा। हालांकि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है। इसलिए छात्रों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना चाहिए।
इसके जरिए कितने यूनिवर्सिटीज में मिलना है एडमिशन :
CUET 2022 के आधार पर छात्रों को केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ कई प्राइवेट, स्टेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज में भी एडमिशन दिया जाना है। CUET 2022 के स्कोरकार्ड के जरिए छात्रों को 44 केंद्रीयविश्वविद्यालयों समेत कुल 90 विश्वविद्यालयों में प्रवेश दिया जाना है। इस साल कई केंद्रीय विश्वविद्यालयों को विशेष कारणों से अलग तरीके से एडमिशन लेने की आजादी दी गई थी। लेकिन यह उम्मीद जताई जारही है कि अगले साल से देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में CUET के ही आधार पर छात्रों को एडमिशन दिया जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त CUET, NDA/NA के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्सेस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।