NDA Result 2022: इंटरव्यू के लिए महज इतने अभ्यर्थियों का हुआ है चयन, जानिए नई भर्ती की कब से हो सकती है शुरुआत
NDA/NA II 2022 के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। UPSC द्वारा यह परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की गई थी।
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए आयोजित की गई NDA/NA II 2022 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। UPSC द्वारा इस परीक्षा का आयोजन चार सितंबर 2022 को किया गया था और अब आयोग ने इस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। आयोग ने अभी सिर्फ अभ्यर्थियों के क्रमांक के अनुसार रिजल्ट जारी किया है। वहीं,अभ्यर्थियों को उनके मार्क्स की जानकारी उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर 15 दिनों के भीतर दे दी जाएगी। गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 400 पदों को भरा जाना है और लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अब SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप अगले NDA/NA प्रवेश परीक्षामें शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। आप सफलता के NDA Ebook - Download Now की मदद से घर पर रहकर पक्की तैयारी कर सकते हैं और इस परीक्षा को क्रैक करके सेना में अधिकारी बन सकते हैं।
इंटरव्यू के लिए महज इतने उम्मीदवारों का हुआ है चयन :
NDA/NA II 2022 के लिए चार सितंबर को आयोजित की गई लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अब SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेना होगा। इस लिखित परीक्षा में तीन से चार लाख अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन इनमें से बेहद ही कम अभ्यर्थियों का चयन SSB इंटरव्यू के लिए हुआ है। दरअसल UPSC द्वारा जारी किए गए रिजल्ट के मुताबिक लिखित परीक्षा में सिर्फ 8059 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है और अब यही अभ्यर्थी SSB इंटरव्यू में हिस्सा लेंगे।
अगले NDA/NA परीक्षा के लिए कबसे शुरू होंगे आवेदन :
NDA/NA II 2022 की लिखित परीक्षा में असफल होने वाले अभ्यर्थियों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल UPSC इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार करती है और हर साल औसतन 400 से 450 अभ्यर्थियों का चयन NDA/NA के लिए किया जाता है। NDA/NA की अगली परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगले NDA/NA प्रवेश परीक्षा के लिए UPSC आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत दिसंबर 2022 के तीसरे या चौथे सप्ताह में कर सकता है। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की Safalta App के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।