फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA Exam 2022: How long will the admit card be issued for the written examination and how much time will it take to complete the selection process-safalta

NDA Exam 2022 : लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब तक होगा जारी और चयन प्रक्रिया को पूरा होने में लगेगा कितना समय, जानें यहाँ

Fri, 28 Jan 2022 10:16 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 28 Jan 2022 10:16 AM IST
सार

NDA/NA I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए NDA में 370 तथा NA में 30 पदों को भरा जाना है।
 

विज्ञापन
NDA Exam 2022: How long will the admit card be issued for the written examination and how much time will it take to complete the selection process-safalta
वायु सेना अकादमी हैदराबाद - फोटो : Air Force

विस्तार

भारतीय सेना में बारहवीं के बाद अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका देने के लिए आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस प्रवेश परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अभ्यर्थियों से 22 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 के बीच आवेदन मांगे थे। UPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली यह प्रवेश परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल है और इसका आयोजन साल में 2 बार किया जाता है। आयोग ने अभी NDA/NA I परीक्षा 2022 के लिए आवेदन मांगे थे और इसके जरिए NDA में 370 तथा NA में 30 पदों को भरा जाना है। वहीं, अगर आप भी NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। आप NDA/NA I परीक्षा 2022 की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए सफलता द्वारा शुरू किए गए NDA Online Coaching- Join Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड कब तक होगा जारी :

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा तथा उसके बाद SSB इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाता है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक लिखित परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को आयोजित की जा सकती है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा से 3 सप्ताह पहले जारी किए जाएंगे। NDA/NA भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 900 अंको के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में मैथ्स से 300 अंको के तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट से 600 अंको के प्रश्न आएंगे। जनरल एबिलिटी टेस्ट के 600 अंको के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों को 200 अंक के इंग्लिश के पेपर तथा 400 अंक के जनरल नॉलेज के पेपर में हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  
NDA सैलरी  
NDA सिलेबस 
NDA एलिजिबिलिटी 
NDA मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें

चयन प्रक्रिया को पूरा होने में लगेगा कितना समय :

NDA/NA I परीक्षा 2022 का आयोजन NDA के 149वें कोर्स और 111वें इंडियन नेवल एकेडेमी कोर्स के लिए किया जा रहा है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन कोर्सेस की शुरुआत 2 जनवरी 2023 से होगी। इसलिए इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया किसी भी हाल में 2 जनवरी 2023 से पहले पूरी कर ली जाएगी। वहीं, नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल 2022 को होने वाली लिखित परीक्षा के परिणाम जून 2022 में घोषित किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप NDA/NA, UP लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं और इन कोर्सेस की मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed