फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA Exam 2022: Exam on 4th September, know how you can prepare better in the remaining days-safalta

NDA Exam 2022: 4 सितम्बर को परीक्षा, जानें बचे हुए दिनों में कैसे कर सकते हैं इसकी बेहतर तैयारी

Thu, 25 Aug 2022 03:28 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 25 Aug 2022 03:28 PM IST
सार

NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को होनी है। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
NDA Exam 2022: Exam on 4th September, know how you can prepare better in the remaining days-safalta
UPSC NDA 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। NDA/NA II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित होनी है। आयोग ने इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 10 अगस्त 2022 को अपने वेबसाइट पर जारी किया है। NDA/NA II 2022 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए 400 अभ्यर्थियों का चयन NDA/NA के लिए किया जाना है और UPSC ने इसके लिए अभ्यर्थियों से 18 मई 2022 से सात जून के बीच आवेदन मांगे थे। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA FREE Mock Tests: Attempt Here की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें  
NDA सिलेबस  
NDA सैलरी  
NDA एलिजिबिलिटी 

बचे हुए दिनों में कैसे कर सकते हैं इसकी बेहतर तैयारी :

इस परीक्षा के आयोजन में अब तकरीबन 20 दिनों का वक्त बचा है। इन 20 दिनों में अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए अभ्यर्थियों को स्मार्ट तरीके अपनाने चाहिए। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को अब नया पढ़ने की बजाय रिवीजन पर खास ध्यान देना चाहिए। अभ्यर्थियों को अब अपनी तैयारी के दौरान बनाये गए नोट्स का पूरा रिवीजन कर लेना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण पॉइंट्स को एक दो शब्दो में लिख लेना चाहिए। ऐसा करने से अभ्यर्थी परीक्षा से एक दिन पहले इसके जरिये क्विक रिवीजन कर सकेंगे। इसके अलावा अभ्यथियों को इस परीक्षा में शामिल होने से पहले मॉक टेस्ट्स और प्रीवियस ईयर पेपर्स से अभ्यास जरूर करना चाहिए। इनका अभ्यास करने से अभ्यर्थियों को इसमें पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्तर को समझने में सहायता मिलेगी और परीक्षा में उनकी स्पीड भी बेहतर होगी।

विज्ञापन

किस पैटर्न पर होगा परीक्षा :

NDA/NA की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से 300 अंक के मैथ्स के तथा 600 अंक के जनरल एबिलिटी टेस्ट के प्रश्न पूछे जाएंगे। जनरल एबिलिटी टेस्ट के 600 अंको के लिए होने वाली परीक्षा में 200 अंक के इंग्लिश के प्रश्न तथा 400 अंक के जनरल नॉलेज के प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। मैथ्स के पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट के पेपर को हल करने के लिए भी ढाई घंटे का समय मिलेगा। साथ ही इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उतर के लिए उस प्रश्न के कुल अंको का 0.33 प्रतिशत अंक काटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed