NDA Exam 2022: NDA में 50 फीसदी से भी कम स्कोर कर सफल हो जाते हैं अभ्यर्थी, सफलता के इस फ्री कोर्स से 10 दिन की तैयारी में भी आप ला सकते हैं एक्सट्रा मार्क्स
NDA/NA I 2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल 2022 को किया जाना है। संघ लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) 2022 भर्ती के लिए 10 अप्रैल 2022 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए साल में दो बार परीक्षा का आयोजन किया जाता है। आयोग ने इस साल आयोजित की जाने वाली NDA/NA I 2022 के लिए नोटिफिकेशन 22 दिसंबर 2022 को जारी किया था और इसके लिए अभ्यर्थियों से 22 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 के बीच आवेदन मांगे थे। UPSC द्वारा अब NDA/NAI2022 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल को किया जाना है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और परीक्षा से पहले इसका कम्पलीट रिवीजन करना चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। दरअसल देश की जानी-मानी ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म सफलता द्वारा NDA/NA परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए एक खास FREE कोर्स चलाया जा रहा है। इस कोर्स से जुड़कर आप परीक्षा से पहले इसका कम्पलीट रिवीजन और तैयारी कर सकते हैं। आप इस लिंक NDA Online Coaching- Join FREE पर क्लिक करके "Bhagwatisir100" कूपन कोड को लगाके इस कोर्स से फ्री में जुड़ सकते हैं और बचे हुए समय में इसकी सहायता से खुद को बेहतर तरीके से तैयार कर सकते हैं।
50 फीसदी से भी कम स्कोर करके चयनित हो जाते हैं अभ्यर्थी :
UPSC द्वारा NDA/NA में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हालांकि, इसमें अभ्यर्थी 50 प्रतिशत से भी कम स्कोर करके चयनित हो जाते हैं। दरअसल 2020 में आयोजित हुई NDA & NA (I) 2020 की लिखित परीक्षा का कट ऑफ स्कोर 355 मार्क्स गया था। इसके अलावा NDA & NA (II) 2019 की लिखित परीक्षा का कट ऑफ स्कोर 346 मार्क्स तथा NDA & NA (I) 2019 की लिखित परीक्षा का कट ऑफ स्कोर 342 मार्क्स गया था। गौरतलब है कि NDA&NA की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से 900 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं।
क्या है एग्जाम पैटर्न :
NDA/NA के लिए 900 अंको की होने वाली लिखित परीक्षा में 300 अंक मैथ्स के तथा 600 अंक जनरल एबिलिटी टेस्ट के होते हैं। जनरल एबिलिटी टेस्ट के 600 अंको के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों से 200 अंक के इंग्लिश के प्रश्न तथा 400 अंक के जनरल नॉलेज के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उतर के लिए उस प्रश्न के कुल अंको का 0.33 प्रतिशत अंक काटा जाएगा। इस परीक्षा में पेपर अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। मैथ्स के पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का तथा जनरल एबिलिटी टेस्ट के पेपर को हल करने के लिए भी ढाई घंटे का समय मिलेगा। अभ्यर्थी एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।
कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ NDA/NA, यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं।