फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA Exam 2022: 15 days left in the exam, how can you prepare at the last minute and after successful in this, how much salary will be available-safalta

NDA Exam 2022: परीक्षा में बचा है 15 दिनों का समय, अंतिम समय में कैसे कर सकते हैं तैयारी और इसमें सफल होने के बाद मिलेगी कितनी सैलरी, जानें यहाँ

Sun, 27 Mar 2022 10:16 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 27 Mar 2022 10:16 AM IST
सार

NDA 2022 के लिए लिखित परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को आयोजित की जानी है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है।

विज्ञापन
NDA Exam 2022: 15 days left in the exam, how can you prepare at the last minute and after successful in this, how much salary will be available-safalta
एनडीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए 10 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली की लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 22 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 के बीच आवेदन मांगे गए थे। NDA/NA I 2022 के लिए आयोजित हो रही इस परीक्षा के जरिये इस बार NDA के लिए 370 और NA के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इस बार की NDA प्रवेश परीक्षा के जरिये राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के लिए भी 30 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। वहीं, अगर आप भी NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। आप NDA/NA I परीक्षा 2022 की तैयारी के लिए सफलता द्वारा शुरू किए गए NDA FREE English Online Classes- Join Now की सहायता ले सकते हैं और बचे हुए समय में इस कोर्स से खुद को और बेहतर तरीके से तैयार कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैसे कर सकते हैं तैयारी :

इस परीक्षा के आयोजन में अब लगभग 15 दिनों का समय बचा है। इन 15 दिनों में अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए अभ्यर्थियों को स्मार्ट तरीके अपनाने चाहिए। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को अब नया पढ़ने की बजाय रिवीजन पर खास ध्यान देना चाहिए। अभ्यर्थियों को अब अपनी तैयारी के दौरान बनाये गए नोट्स का पूरा रिवीजन कर लेना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण पॉइंट्स को एक दो शब्दो में लिख लेना चाहिए। ऐसा करने से अभ्यर्थी परीक्षा से एक दिन पहले इसके जरिये क्विक रिवीजन कर सकेंगे। इसके अलावा अभ्यथियों को इस परीक्षा में शामिल होने से पहले मॉक टेस्ट्स और प्रीवियस ईयर पेपर्स से अभ्यास जरूर करना चाहिए। इनका अभ्यास करने से अभ्यर्थियों को इसमें पूछे जाने वाले प्रश्नों के स्तर को समझने में सहायता मिलेगी और परीक्षा में उनकी स्पीड भी बेहतर होगी।

विज्ञापन

कितनी मिलेगी सैलरी :

इस परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को तुरंत सैलरी नहीं मिलती है। दरअसल इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को पहले 3 साल तक पढ़ाई कराई जाती है और इस दौरान उन्हें कोई सैलरी या स्टाइपेंड नहीं मिलता है। 3 साल की अवधि पूरा करने के बाद कैडेट्स को 1 साल तक IMA या अन्य संस्थान से ट्रेनिंग करना होता है। इस दौरान कैडेट्स को 56,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड के रूप में प्रदान किये जाते हैं। ट्रेनिंग के बाद कैडेट्स को जब सैन्यबलों में कमीशन दिया जाता है, तो उन्हें दसवें(10) पे लेवल के अनुसार 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपए तक कि सैलरी मिलती है। सैलरी के अलावा इन्हें सैन्य सेवा वेतन (MSP) के रूप में 15,500 रुपये की अतिरिक्त राशि तथा अन्य कई तरह के लाभ एवं भत्ते भी मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल, रेलवे ग्रुप D व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। तो देर किस बात की तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed