फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA 2022 NDA NA Notification released exam on 10th April Safalta

NDA 2022: UPSC ने एनडीए परीक्षा का कार्यक्रम कर दिया है जारी, 10 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी परीक्षा

Wed, 22 Dec 2021 04:37 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 22 Dec 2021 04:37 PM IST
सार

NDA की लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं। इस लिखित परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी को ही SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसकी लिखित परीक्षा में पेपर-1 मैथ्स का होता है तो वहीं पेपर-2 जनरल एबिल्टी टेस्ट (GET) होता है।

विज्ञापन
NDA 2022 NDA NA Notification released exam on 10th April Safalta
UPSC NDA II Exam - फोटो : Social Media

विस्तार

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने नेशनल डिफेंस एकेडमी एंड नेवल एकेडमी की प्रथम परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी 22 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। वर्ष 2022 में इस एग्जाम का आयोजन अप्रैल के महीने में किया जाएगा। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा रविवार, 10 अप्रैल 2022 को कराई जानी है। इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए बहुत ही कम समय बचा हुआ है। इसके लिए कैंडिडेट्स सफलता के स्पेशल NDA/NA Online Classes- Join Now कोर्स बैच को आज ही ज्वॉइन कर लें। इस बैच को सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फैकल्टी की पूरी टीम ने मिलकर एक खास तरह से डिजाइन किया है। इस स्पेशल कोर्स बैच को ज्वॉइन करने वाले स्टूडेंट्स की घर बैठे लाइव क्लासेस के माध्यम से पक्की तैयारी कराई जाएगी। साथ ही मॉक टेस्ट, क्लासरूम नोट्स, महत्वपूर्ण सवालों के खास पीडीएफ नोट्स उपलब्ध कराए जाते हैं। 

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां:: 

आवेदन की तारीख- 22 दिसंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि- 11 जनवरी 2022
परीक्षा तारीख - 10 अप्रैल 2022 

NDA/NA एग्जाम पैटर्न

एनडीए की लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं। इस लिखित परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी को ही SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसकी लिखित परीक्षा में पेपर-1 मैथ्स का होता है तो वहीं पेपर-2 जनरल एबिल्टी टेस्ट (GET) होता है। कुल 900 अंक की इस परीक्षा में 300 नंबर की मैथ्स होती है इसके अलावा  अन्य 600 अंक का पेपर जीएटी विषय के लिए कराया जाता है। जहां मैथ्स के पेपर में 120 प्रश्न पूछे जाते हैं, तो वहीं जीएटी पेपर में 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। इन दोनों प्रश्नपत्रों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को ढाई-ढाई घंटे का समय दिया जाता है।

विज्ञापन


NDA Notification 2022: डिटेल में पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चयनित अभ्यर्थी को मिलता है कितना वेतन 

इस परीक्षा में सफल होने के बाद कैंडिडेट्स को तीन साल तक ग्रेजुएशन की पढ़ाई कराई जाती है। तीन वर्ष की अवधि पूरा करने के बाद कैडेट्स को 1 साल तक IMA या अन्य संस्थान से ट्रेनिंग करना होता है। इस दौरान कैडेट्स को 56,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड के रूप में प्रदान किये जाते हैं। ट्रेनिंग के बाद अभ्यर्थियों को जब सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन दिया जाता है तो उन्हें दशवें(10) पे लेवल के अनुसार 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपए तक कि सैलरी मिलती है। सैलरी के अलावा सफल होने वाले अभ्यर्थियों को सैन्य सेवा वेतन (MSP) के रूप में 15,500 रुपये की अतिरिक्त राशि तथा अन्य कई तरह के लाभ एवं भत्ते भी मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed