फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA 2022: Know what is the selection process of NDA, the method of training in the academy-safalta

NDA 2022 : यूपीएससी ने एनडीए में आवेदन की तिथि बढ़ाई, जानें चयन प्रक्रिया, अकादमी में प्रशिक्षण का तरीका

Wed, 11 Jan 2023 01:56 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Wed, 11 Jan 2023 01:56 PM IST
सार

एनडीए परीक्षा एक राष्ट्रीय परीक्षा है। यूपीएससी इसका वर्ष में दो बार आयोजन करवाता है। जिसमें उम्मीदवार को लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार के बाद कोर्स में दाखिला मिलता है। इस वर्ष 148वें कोर्स बैच एनडीए-1 के लिए 21 दिसम्बर 2022 से आवेदन मांगे गए थे। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होकर एनडीए कोर्स ज्वाइन करना चाहते हैं तो सफलता के NDA Video Course की सहायता से ऐसा संभव कर सकते हैं।  

विज्ञापन
NDA 2022: Know what is the selection process of NDA, the method of training in the academy-safalta
UPSC NDA NA 1 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कराई जाने वाली एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाया था। अब एनडीए 1 एग्जाम के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनडीए एक राष्ट्रीय परीक्षा है और यूपीएससी इसका वर्ष में दो बार आयोजन कराता है। जिसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार के बाद कोर्स में दाखिला मिलता है। इस वर्ष 148वें कोर्स बैच एनडीए-1 के लिए 21 दिसम्बर 2022 से आवेदन मांगे गए थे। आर्मी, नेवी व वायु सेना में अधिकारी बनने के इच्छुक युवा इस परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में आवेदन करते हैं। वहीं एनडीए -2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मई 2023 से शुरू हो जाएगी। अगर आप भी एनडीए परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम के NDA Video Course  की मदद लेकर अधिकारी बनने का अपना सपना साकार कर सकते हैं।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
एनडीए परीक्षा सिलेबस 2023 
एनडीए परीक्षा मॉक टेस्ट 
एनडीए परीक्षा पिछले प्रश्न पत्र 

एनडीए ई बुक 

ये है चयन प्रक्रिया  

एनडीए परीक्षा के लिए प्रति वर्ष 5 लाख से अधिक आवेदन आते हैं। जिसमें 3 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा देते हैं। आमतौर पर इनमें से 10 हजार श्रेष्ठ उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। साक्षात्कार में कोर्स के कैडेट्स के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। वायु सेना पायलट के लिए आने वाले आवेदक पायलट योग्यता और बैटरी टेस्ट के माध्यम से कोर्स के लिए चयनित होते हैं। करीब 40 कैडेट वायु सेना व 50 कैडेट नौसेना व बाकी कैडेट्स को आर्मी के लिए स्वीकार किया जाता है। प्रत्येक कोर्स के सफल होने के बाद संबंधित सेवाओं में अधिकारी के रूप में उन्हें कमीशन दिया जाता है।    

विज्ञापन

अकादमी में शिक्षण प्रक्रिया  

एनडीए परीक्षा के माध्यम से चयनित कैडेट्स राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नेवल अकादमी द्वारा पूर्णकालिक स्नातक कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षित किए जाते हैं। इन कैडेट्स के पास दो धाराओं में से एक के चयन का विकल्प होता है। या तो कैडेट्स साइंस स्ट्रीम चुन ले, कम्प्यूटर साइंस विषयों के साथ अध्ययन करे। या फिर मानविकी स्ट्रीम के विषयों के साथ अध्ययन करे। दोनों ही श्रेणियों में अध्ययन कर रहे कैडेट्स को सैन्य अध्ययन और सामान्य ज्ञान का फाउंडेशन कोर्स करना अनिवार्य होता है। इसमें कैडेट्स को सैन्य इतिहास, सैन्य भूगोल, हथियार प्रणाली, युद्ध सामग्री आदि की जानकारी दी जाती है। कैडेट्स को स्नातक की डिग्री देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहरलाल नेहरू से दी जाती है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में सफल होने के तरीके  

  • एग्जाम सिलेबस को समझें और एग्जाम पैटर्न का ध्यान रखें  
  • परीक्षा की तैयारी करते समय एक शेड्यूल बनाकर चलें  
  • सभी विषयों के बेसिक्स को अच्छे से समझ लें  
  • एनडीए की तैयारी करते समय नोट्स जरूर बनाएं  
  • मॉक टेस्ट दें, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें  
  • सामान्य ज्ञान का अध्ययन करें  
  • परीक्षा में बैठने से पहले तैयार सिलेबस का रिवीजन जरूर करें  

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी  

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेज का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त SSC CGL, SSC GD, SBI PO, CTET, NDA और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेज चला रहा है। इन कोर्सेज में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेज से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेज से जुड़ सकते हैं। 

इस वर्ष 148वें कोर्स बैच एनडीए-1 के लिए 21 दिसम्बर 2022 से लेकर 12 जनवरी 2023 तक आवेदन मांगे गए हैं । आर्मी, नेवी व वायु सेना में अधिकारी बनने के इच्छुक युवा इसमें आवेदन करते हैं। वहीं एनडीए -2 के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 मई 2023 से शुरू होगी।

एनडीए परीक्षा कितनी भाषाओं में आयोजित होती है?

एनडीए परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाती है। 

एनडीए सिलेबस क्या है?

एनडीए पाठ्यक्रम में लिखित परीक्षा के लिए दो खंड होते हैं, कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट (जीएटी) और गणित। GAT का उद्देश्य इतिहास, सामान्य ज्ञान, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं के करंट अफेयर्स, अंग्रेजी, विज्ञान और भूगोल के आपके बुनियादी ज्ञान का परीक्षण करना है। वहीं एनडीए के गणित के पेपर में प्रश्न 10+2 पर आधारित होते हैं। गणित के पेपर में 300 अंक के सवाल होते हैं जबकि जनरल एबिलिटी टेस्ट में 600 अंक के सवाल होते हैं।

एनडीए के बाद अधिकारी बनने पर क्या सैलरी मिलती है?

आईएमए में उम्मीदवारों को वजीफा 56,100 रुपये
लेफ्टिनेंट 56,100 से 1,77, 500 रुपये
कैप्टन 61,300 से 01,93,900 रुपये
लेफ्टिनेंट कर्नल 01,21,200 से 02,12,400 रुपये
कर्नल 01,30,600 से 02,15,900 रुपये
ब्रिगेडियर 01,39,600 से 02,17,600 रुपये
मेजर जनरल  01,44,200 से 02,18,200 रुपये
लेफ्टिनेंट जनरल एचएजी स्केल 01,82,200 से 02,24,100 रुपये
   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed