फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NDA 2022: Application process over, will there be a separate cutoff for women in this exam-safalta

NDA 2022: आवेदन प्रक्रिया हो गई समाप्त, क्या इस परीक्षा में महिलाओं के लिए जारी होगा अलग से कटऑफ

Fri, 14 Jan 2022 09:57 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 14 Jan 2022 09:57 AM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली NDA/NA परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। UPSC ने 22 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 के बीच आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन
NDA 2022: Application process over, will there be a separate cutoff for women in this exam-safalta
वायुसेना की महिला अधिकारी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) की परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होने के लिए UPSC ने इच्छुक अभ्यर्थियों से 22 दिसंबर 2021 से 11 जनवरी 2022 के बीच आवेदन मांगे थे। UPSC द्वारा जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यह परीक्षा 10 अप्रैल 2022 को आयोजित की जा सकती है। अगर आप भी इस परीक्षा की या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। सफलता कुछ ही समय में NDA Online Coaching Classes 2022- Join Now भर्ती की तैयारी के लिए भी स्पेशल कोर्स शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन

क्या महिलाओं के लिए अलग से जारी होगा कट ऑफ :

इस बार NDA/NA के 400 पदों में से 19 पद महिलाओं के लिए भी आरक्षित है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है की लिखित परीक्षा में महिलाओं के लिए अलग से कट ऑफ जारी किया जा सकता है। गौरतलब है की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में से 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पद आर्मी (महिला) के लिए, 19 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना (पुरुष) के लिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है। इसके अलावा NA के 30 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में अभी भी सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:    
NDA सैलरी    
NDA सिलेबस   
NDA एलिजिबिलिटी   
NDA मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें

क्या होगा एग्जाम पैटर्न :

NDA की लिखित परीक्षा कुल 900 अंको की होती है जिसमें से 300 अंक मैथ्स के और 600 अंक जनरल एबिलिटी टेस्ट के होते हैं। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उतर के लिए उस प्रश्न के कुल अंको का 0.33 प्रतिशत अंक काटा जाएगा। मैथ्स के पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का और जनरल एबिलिटी टेस्ट के पेपर को हल करने के लिए भी ढाई घंटे का समय मिलेगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू में भी हिस्सा लेना।होता है और यह इंटरव्यू भी 900 अंको की होती है। अभ्यर्थी एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं के बाद लड़कियां एनडीए में कैसे शामिल हो सकती हैं

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed