ख्वाजा जी, कुछ कह रहा हूँ, ज़रा गौर से सुनिए,
मोहब्बत के धागों से अब हर रिश्ता बुनिए...
नौ माह तक कोख में रहकर, पायो मानुष की योनी,
इस दुनिया में रब ने भेजा, कर ले कुछ अनहोनी।
माटी का यह तन है प्यारे, दो पल की जिंदगानी,
नेकी कर ले बंदे जग में, रह जाए तेरी निशानी।
ऊँच-नीच और तेरा-मेरा, सब मन का है भरम,
सबके भीतर एक ही नूर है, एक ही सबका धरम।
अहंकार की गठरी को तू, दर पर ही छोड़ दे,
टूटे हुए हर एक दिल को, प्यार से फिर जोड़ दे।
भूखे को तू अन्न खिला दे, प्यासे को दे पानी,
सच्चे मन से सेवा कर ले, यही है रब की बानी।
इंसान को इंसान से मिला दे, प्रेम की नदी बहा दे,
नफरत की दीवारें ढहा कर, सबको गले लगा ले।
पार करा दे दुखियारे को, हर मुश्किल वैतरणी,
सब कुछ मिट जाएगा जग से, बस यही बात है रहनी।
जब जाए तू इस दुनिया से, हर आँख में नमी हो,
तेरे जाने के बाद भी जग में, तेरी ही कमी हो।
ख्वाजा जी, कुछ कह रहा हूँ, ज़रा गौर से सुनिए,
प्रेम और सेवा की ही राहें, इस जीवन में चुनिए...
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X