फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NCR RRC Prayagraj Apprentice Recruitment 2023 know how to apply at rrcpryj.org

Railway Jobs: रेलवे में यहां अपरेंटिस पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Thu, 16 Nov 2023 12:18 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 16 Nov 2023 12:18 PM IST
सार

NCR Prayagraj Apprentice Recruitment 2023: आरआरसी प्रयागराज की तरफ से अपरेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NCR RRC Prayagraj Apprentice Recruitment 2023 know how to apply at rrcpryj.org
railway jobs - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

NCR Prayagraj Apprentice Recruitment 2023: उत्तर मध्य रेलवे, आरआरसी प्रयागराज ने विभिन्न ट्रेड अपरेंटिस को 1664 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 नवंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

NCR RRC Prayagraj शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ एसएससी/मैट्रिकुलेशन/10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) उत्तीर्ण होना चाहिए और एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

NCR Prayagraj आयु सीमा

आरआरसी प्रयागराज में अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

NCR RRC Prayagraj Various Post आवेदन शुल्क

सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 100 रपये है, जबकि एससी/एसटी और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed