NCL Vacancy 2026: एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के पदों पर आवेदन शुरू, 10वीं पास और डिप्लोमा वाले करें आवेदन
NCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने असिस्टेंट फोरमैन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती में 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCL Assistant Foreman Recruitment 2026: कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न पीएसयू नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड-सी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 270 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NCL की आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2026 है और फॉर्म रात 11:59 बजे तक भरा जा सकता है।
पदों का विवरण
| पद का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|
| असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) | 148 |
| असिस्टेंट फोरमैन (मैकेनिकल) | 108 |
| असिस्टेंट फोरमैन (E&T) | 14 |
| कुल पद | 270 |
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है। साथ ही इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन ट्रेड में कम से कम 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास B.E./B.Tech जैसी उच्च डिग्री है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
5 मार्च 2026 तक उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। SC/ST वर्ग को 5 वर्ष और OBC-NCL वर्ग को 3 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।
कितना मिलेगा वेतन?
- चयनित उम्मीदवारों को 47,330.25 रुपये प्रति माह का मूल वेतन दिया जाएगा।
- इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता (DA), एचआरए (HRA), अटेंडेंस बोनस और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।
- E&T ट्रेड के लिए ट्रेनिंग अवधि 1 वर्ष निर्धारित की गई है।
- मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल ट्रेड के लिए ट्रेनिंग अवधि 2 वर्ष रखी गई है।