{"_id":"67887b09167c5dcf25007a79","slug":"national-startup-day-incubation-centers-are-giving-wing-to-youth-startup-many-universities-are-also-support-2025-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"National Startup Day: इन्क्यूबेशन सेंटर से युवाओं के स्टार्टअप को मिल रहे पंख; कई विश्वविद्यालय भी दे रहे साथ","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
National Startup Day: इन्क्यूबेशन सेंटर से युवाओं के स्टार्टअप को मिल रहे पंख; कई विश्वविद्यालय भी दे रहे साथ
Thu, 16 Jan 2025 09:15 AM IST
शिवम गर्ग
रश्मि शर्मा
रश्मि शर्मा
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 16 Jan 2025 09:15 AM IST
सार
National Startup Day: केंद्र सरकार के अटल इनोवेशन मिशन के तहत दिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालयों में शुरू किए गए अटल इन्क्यूबेशन सेंटर से युवाओं के स्टार्टअप उड़ान भर रहे हैं। बड़ी संख्या में युवा इस तरह के सेंटर से जुड़ कर कई प्रकार की मदद प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
National Startup Day
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
National Startup Day: केंद्र सरकार के अटल इनोवेशन मिशन के तहत दिल्ली के विभिन्न विश्वविद्यालयों में शुरू किए गए अटल इन्क्यूबेशन सेंटर से युवाओं के स्टार्टअप उड़ान भर रहे हैं। बड़ी संख्या में युवा इस तरह के सेंटर से जुड़ कर कई प्रकार की मदद प्राप्त कर रहे हैं। दिल्ली सरकार के स्कूलों में बिजनेस ब्लास्टर प्रोग्राम ने भी बच्चों को इनोवेशन की राह पकड़ाई है। इससे वह पढ़ाई के साथ-साथ कमाई भी कर रहे हैं।
बीते नवंबर से इस स्टार्टअप की शुरुआत की गई है। इससे वह प्रति छात्र 10 हजार रुपये की कमाई कर रहे हैं। स्कूल से भी इस स्टार्टअप को बढ़ाने के लिए सहयोग मिल रहा है। उनका लक्ष्य इसी स्टार्टअप को आगे बढ़ा कर अन्य लोगों को नौकरी देने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रति छात्र 10 हजार रुपये की कमाई
दिल्ली सरकार के सर्वोदय बाल विद्यालय में बारहवीं के छात्र मुनिशर मोहम्मद ने बिजनेस ब्लास्टर प्रोग्राम के तहत कस्टमाइज लैंप बनाने का स्टार्टअप शुरू किया है। खास बात यह है कि छह छात्रों की टीम ने इस स्टार्टअप को शुरू करने में महज 11 हजार रुपये खर्च किए हैं। यह मदद उन्हें सरकार से बिजनेस ब्लास्टर प्रोग्राम के तहत मिली है। इस कारण से वह दिल्ली की इलेक्ट्रानिक मार्केट भागीरथ पैलेस में लैंप तैयार कर सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन
बीते नवंबर से इस स्टार्टअप की शुरुआत की गई है। इससे वह प्रति छात्र 10 हजार रुपये की कमाई कर रहे हैं। स्कूल से भी इस स्टार्टअप को बढ़ाने के लिए सहयोग मिल रहा है। उनका लक्ष्य इसी स्टार्टअप को आगे बढ़ा कर अन्य लोगों को नौकरी देने का है।
विज्ञापन
एआई आधारित एप किया तैयार
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में स्थापित अटल इनक्यूबेशन सेंटर से जुड़े साजिद अख्तर बताते हैं कि उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई करने के बाद बड़ी कंपनियों में अच्छे सैलेरी पैकेज पर नौकरी की। उन्होंने बीते साल नौकरी छोड़ कर एआई आधारित एक एप तैयार किया। जिससे वह यू-ट्यूबर की यात्रा को आसान बनाने का काम कर रहे हैं। यू-ट्यूबर को कई तरह की सहायता की जरूरत होती है। उनकी समस्याओं के सभी समाधान हमारे पास होते हैं। पहले उन्होंने भी अपना यू-ट्यूब चैनल शुरू किया था। उन्हें दिक्कतें आई तो उन्हें लगा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए कुछ हल होना चाहिए।आईपीयू के अटल इन्क्यूबेशन सेंटर से उन्हें ऑफिस का स्थान, निवेशक व मार्केटिंग की काफी सहायता मिलती है। इसी सेंटर से जुड़े एक अन्य युवा चिराग अरोड़ा ने आईपीयू से ही बीबीए की पढ़ाई कर होरिका नाम से बीते साल एक स्टार्टअप शुरू किया। नवंबर से इस स्टार्टअप की शुरूआत की गई है। इस स्टार्टअप के माध्यम से रिटेलर की एक कम्यूनिटी बनाई हुई है। चिराग ने बताया कि इस सेंटर की मदद से हमें नेटवर्किंग बढ़ाने में सहायता मिल रही है। इसी प्रकार से दिल्ली के विभिन्न विवि अपने स्तर पर स्टार्टअप की संस्कृति को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।