{"_id":"6187c7feb7e5025c750886b8","slug":"nalco-jobs-job-opportunity-in-national-aluminum-company-limited-selected-candidates-will-get-great-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"NALCO Jobs : नेशनल अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड में नौकरी का मौका, चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा शानदार वेतन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
NALCO Jobs : नेशनल अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड में नौकरी का मौका, चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा शानदार वेतन
Sun, 07 Nov 2021 06:07 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sun, 07 Nov 2021 06:07 PM IST
सार
NALCO Jobs : नालको/NALCO द्वारा कुल 86 रिक्त पदों के लिए भर्ती जारी की गई है। इसमे डिप्टी मैनेजर के लिए 51, जनरल मैनेजर के लिए 12, ग्रुप जनरल मैनेजर के लिए 3, मैनेजर के लिए 5, असिस्टेंट जनरल मैनेजर के लिए 07 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
नेशनल अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड
- फोटो : Social Media
विस्तार
नेशनल अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको/NALCO) में अच्छा अवसर सामने आया है। कंपनी ने मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, ग्रुप जनरल मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पदों पर कई भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती के लिए विज्ञापन को 6 नवंबर से 12 नवंबर के रोजगार समाचार में जारी किया है। इन पदों पर जिन उम्मीदवारों की भर्ती होगी उन्हें शानदार वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
।
नालको/NALCO द्वारा कुल 86 रिक्त पदों के लिए भर्ती जारी की गई है। इसमे डिप्टी मैनेजर के लिए 51, जनरल मैनेजर के लिए 12, ग्रुप जनरल मैनेजर के लिए 3, मैनेजर के लिए 5, असिस्टेंट जनरल मैनेजर के लिए 07 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए मांगे गए अनुभव करें तो डिप्टी मैनेजर के लिए 5 साल, जनरल मैनेजर के लि 20 साल, ग्रुप जनरल मैनेजर के लिए 23 वर्ष, मैनेजर के लिए आठ, असिस्टेंट जनरल मैनेजर के लिए 14, डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए सात, सीनियर मैनेजर के लिए 11 वर्ष का अनुभव मांगा गया है।
विज्ञापन
इन पदों पर मिलने वाले वेतन की बात करें तो अलग-अलग पदों के अनुसार शानदार वेतन की व्यवस्था की गई है।
1. असिस्टेंट मैनेजर के लिए वेतन- 60000 से लेकर 180000
2. डिप्टी मैनेजर के लिए वेतन- 70000 से लेकर 200000
3. जनरल मैनेजर के लिए वेतन- 120000 से लेकर 280000
4. ग्रुप जनरल मैनेजर के लिए वेतन- 120000 से लेकर 280000
5. मैनेजर के लिए वेतन- 80000 से लेकर 220000
6. असिस्टेंट जनरल मैनेजर के लिए वेतन- 100000 से लेकर 260000
7. डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए वेतन- 120000 से लेकर 280000
8. सीनियर मैनेजर के लिए वेतन- 90000 से लेकर 240000
नालको/NALCO द्वारा जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार यह भर्ती एच एंड ए, पीआर एंड सीसी, सिस्टम्स, सिविल, लॉ, फाइनेंस, माइनिंग, केमेस्ट्री/लैब, जियोलॉजी, मार्केटिंग, मैटेरियल और हॉर्टिकल्चर डिसिप्लिन के लिए होगी।
विज्ञापन
भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को पहले उनके द्वारा आवेदन के समय जमा किए गए जानकारी और दस्तावेजों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। किसी भी तरह की गलत जानकारी देने की अवस्था में उम्मीदवार को इंटरव्यू में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
आधिकारिक विज्ञापन देखने के लिए यहां क्लिक करें