Govt Job: एमपी ट्रांसको में 600+ नौकरियों के लिए बंद होने वाली है आवेदन विंडो, तुरंत इस लिंक से भर दें फॉर्म
MPTRANSCO Registration 2025: एमपी ट्रांसको भर्ती के तहत 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे नीचे दी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPTRANSCO Recruitment 2025: मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MPTRANSCO) कल यानी 4 अगस्त को 600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 633 पदों को भरना है, जिनमें सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, लाइन अटेंडेंट, सबस्टेशन अटेंडेंट और अन्य पद शामिल हैं।
डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य
इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है। पदों के अनुसार योग्यता अलग-अलग हो सकती है, जैसे कि इंजीनियरिंग, विधि (Law), तकनीकी विषय आदि में शैक्षणिक पृष्ठभूमि होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
न्यूनतम आयु 18 वर्ष
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले पात्रता की पुष्टि अवश्य करें।
सैलरी स्ट्रक्चर
एमपी ट्रांसको भर्ती 2025 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 19,500 रुपये से 62,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। यह वेतनमान राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमानुसार होगा और इसमें भत्ते एवं अन्य लाभ भी शामिल हो सकते हैं।
जानें चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन 100 अंकों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) से होगा, जिसमें सभी प्रश्न MCQ होंगे। न्यूनतम 25% अंक लाना अनिवार्य है।
लाइन अटेंडेंट, सबस्टेशन अटेंडेंट और सर्वेयर अटेंडेंट पदों के लिए फिजिकल टेस्ट भी जरूरी होगा। इसमें 15 किलो वजन के साथ 1 किमी की दूरी 10 मिनट में पैदल तय करनी होगी। यह टेस्ट सिर्फ एक बार देने का मौका मिलेगा।
कैसे करें आवेदन?
- आधिकारिक वेबसाइट पर mptransco.in या भर्ती पोर्टल खोलें।
- भर्ती सेक्शन में “MPTRANSCO Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर/ईमेल और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण भरें।
- मांगे गए स्कैन डॉक्यूमेंट्स (फोटो, सर्टिफिकेट आदि) अपलोड करें।
- नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।