फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Recruitment application process for Maharashtra Public Service Commission Recruitment on various posts of group c ends today, sarkari naukri

MPSC Recruitment: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ग्रुप सी की भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें

Mon, 17 Jan 2022 05:35 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 17 Jan 2022 05:35 PM IST
सार

MPSC Recruitment: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ग्रुप सी भर्ती के माध्यम से कुल 900 रिक्त पदों नियुक्ति की जानीं हैं। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा।

विज्ञापन
MPSC Recruitment application process for Maharashtra Public Service Commission Recruitment on various posts of group c ends today, sarkari naukri
MPSC Group-C Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

MPSC Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए  हैं। इस भर्ती के माध्यम से आयोग द्वारा उद्योग निरीक्षक, उप निरीक्षक, तकनीकी सहायक, टैक्स सहायक और क्लर्क-टाइपिस्ट के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। जरूरी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 17 जनवरी, 2022 तक है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

MPSC group c Recruitment : 900 पदों पर होनी हैं भर्तियां
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ग्रुप सी भर्ती के माध्यम से कुल 900 रिक्त पदों नियुक्ति की जानीं हैं। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। किसी भी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र को स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

MPSC group c Recruitment : महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ग्रुप सी भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 22 दिसंबर, 2021
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 17 जनवरी, 2022
प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 3 अप्रैल, 2022

विज्ञापन

MPSC group c Recruitment : भर्ती का विवरण

उद्योग निरीक्षक - 103
उप निरीक्षक - 114
तकनीकी सहायक - 14
टैक्स सहायक - 117
क्लर्क-टाइपिस्ट मराठी - 473
क्लर्क-टाइपिस्ट अंग्रेजी - 79

MPSC group c Recruitment : शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष की डिग्री होनी जरूरी है। आवेदक की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

MPSC group c Recruitment : कैसे करें आवेदन?

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  mpsconline.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे ग्रुप सी भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

4. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

5. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed