MPSC Recruitment: एमपीएससी मेडिकल ऑफिसर की भर्ती शुरू, ग्रुप बी के इतने पदों पर होगी भर्ती
MPSC Medical Officer 2022 Application Begins: एमपीएससी भर्ती अभियान सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों, ग्रुप बी में चिकित्सा अधिकारी पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPSC Medical Officer 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एमपीएससी भर्ती अभियान सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों, ग्रुप बी में चिकित्सा अधिकारी पदों के 427 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। पदों को विज्ञापन संख्या नंबर 70/2022 के तहत अधिसूचित किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर भर्ती अधिसूचना की जांच कर सकते हैं।
MPSC Medical Officer पात्रता मापदंड
आयु सीमा : उम्मीदवार की उम्र एक अक्तूबर, 2022 को 18 से 38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
शैक्षणिक योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क : आवेदन के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 394 रुपये आवेदन शुल्क और आरक्षित श्रेणी 294 रुपये का ऑनलाइन शुल्क देना होगा।
यह भी पढ़ें : UP Lekhpal Hall Ticket: यूपी राज्य सेवा लेखपाल भर्ती परीक्षा 31 को होगी, यहां मिलेगा एडमिट कार्ड
MPSC Medical Officer पदों के लिए आवेदन करने के चरण
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाएं।
- होम पेज 'यूजर रजिस्ट्रेशन' पर जाएं और अपना प्रोफाइल बनाएं।
- अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें और वांछित पद के लिए आवेदन करें।
- अब अपना आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें और एक प्रति डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एप्लीकेशन फॉर्म के प्रिंट आउट निकाल लें।
MPSC Medical Officer की चयन प्रक्रिया
एमपीएससी भर्ती के तहत चयन करने के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा। यदि बहुत अधिक आवेदन मिलते हैं, तो आयोग उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए एक स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित कर सकता है।