MPSC Admit Card 2022: महाराष्ट्र अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें
MPSC Admit Card 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से अधीनस्थ सेवा नन गैजेटेड, ग्रुप-बी परीक्षा, 2021 के माध्यम से कुल 666 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPSC Admit Card 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने महाराष्ट्र अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा, 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी और इस मुख्य परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अपने प्रवेश पत्र को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया-:
MPSC Admit Card 2022: इन तारीखों को होगी परीक्षा
बता दें कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के तहत कंबाइंड पेपर का आयोजन 9 जुलाई, PSI पेपर II 17 जुलाई और STI पेपर 2 का आयोजन 24 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। वहीं, ASO पेपर 2 का आयोजन 31 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया है।
MPSC Admit Card 2022: इतने पदों पर है भर्ती
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से अधीनस्थ सेवा नन गैजेटेड, ग्रुप-बी परीक्षा, 2021 के माध्यम से कुल 666 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए अधिसूचना अक्तूबर, 2021 में जारी की गई थी। आवेदन 29 अक्तूबर से लेकर 30 नवंबर, 2021 तक आमंत्रित किए गए थे। वहीं, भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 फरवरी, 2022 को किया गया था।
MPSC Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।