MPPSC 2021: राज्य वन सेवा 2019 मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड
MPPSC State Forest Service Exam 2019 Admit Card: राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 19 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी - पेपर-I (सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक) और पेपर-II (दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक)। आवेदकों को परीक्षा स्थल पर फोटो पहचान पत्र के साथ अपना प्रवेश पत्र लाना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य वन सेवा 2019 (मुख्य) की भर्ती परीक्षा के लिए mppsc.nic.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पासवर्ड का उपयोग करके आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपने हॉल टिकट यानी परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
राज्य वन सेवा (State Forest Service) मुख्य परीक्षा 19 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी - पेपर-I (सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक) और पेपर-II (दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक)। आवेदकों को परीक्षा स्थल पर फोटो पहचान पत्र के साथ अपना प्रवेश - पत्र लाना होगा। गौरतलब है कि इससे पहले, यह परीक्षा 18 अप्रैल, 2021 को आयोजित होने वाली थी, जिसे उस वक्त वैश्विक संक्रामक कोविड -19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें : DFCCIL Admit Card 2021: डीएफसीसीआईएल की परीक्षाएं 27 से शुरू होंगी, इस तारीख तक जारी होंगे प्रवेश पत्र
राज्य वन सेवा 2019 मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के चरण
- उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "एडमिट कार्ड - स्टेट फॉरेस्ट सर्विस मेन्स परीक्षा 2019" पर क्लिक करें।
- अपने आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाई दे रहे एडमिट कार्ड की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रवेश पत्र की एक प्रिंट आउट लेकर रख लें।
यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक दिया गया है। MPPSC State Forest Service Exam 2019 Admit Card
यह भी पढ़ें : IIMC 2021 Result: एनटीए ने जारी किए आईआईएमसी दाखिला परीक्षा के परिणाम, यहां देखें अपना रिजल्ट
MPPSC Forest Service की चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का अंतिम चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाओं के बाद साक्षात्कार के दौर के आधार पर किया जाएगा। MPPSC State Forest Service 2019 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 21 दिसंबर, 2020 को घोषित किया गया था। योग्य आवेदकों को अब मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।