फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC SFS 2022 Notification Out, apply for Forest Ranger, ACF posts from January 10

MPPSC SFS 2022: मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी, जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक की जानकारी

Tue, 03 Jan 2023 07:54 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 03 Jan 2023 07:54 PM IST
सार

MPPSC SFS 2022 Notification Out: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा के साथ ही राज्य वन सेवा परीक्षा 2022 की आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।

विज्ञापन
MPPSC SFS 2022 Notification Out, apply for Forest Ranger, ACF posts from January 10
MPPSC - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MPPSC SFS 2022 Notification Out: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा के साथ ही राज्य वन सेवा परीक्षा (MP State Forest Service Exam) 2022 की आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य वन सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 10 जनवरी, 2023 से नौ फरवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर रिक्तियों के लिए अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन करने के बाद सुधार के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर करेक्शन विंडो 11 फरवरी, 2023 तक खुली रहेगी।  

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : MPPSC SSE 2022: एमपी पीएससी राज्य सेवा परीक्षा की अधिसूचना जारी, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन 

विज्ञापन

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022, 21 मई, 2023 को दो पारियों में आयोजित होने वाली है। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक आयोजित की गई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग 14 मई, 2023 को एडमिट कार्ड जारी करेगा। मध्य प्रदेश में वन रेंजर, सहायक वन संरक्षक और परियोजना अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए एमपीपीएससी एसएफएस परीक्षा 2022 आयोजित की जाएगी। आयोग की ओर से रिक्तियों की सटीक संख्या बाद में अधिसूचित की जाएगी।

MPPSC SFS 2022 के लिए पात्रता मापदंड

आयु सीमा : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदकों की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए। जबकि ऊपरी आयु सीमा एक जनवरी, 2023 को वर्दीधारी पदों के लिए ऊपरी आयु सीमा 33 वर्ष और अन्य के लिए 40 वर्ष है।
 

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विज्ञान, इंजीनियरिंग या किसी तकनीकी अध्ययन में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये लागू होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed