फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC Recruitment 2022 Sarkari Naukri for amo posts last date to apply is 14 february know details at mppsc.nic.in

MPPSC Recruitment 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में एएमओ के 692 पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन का तरीका

Sun, 23 Jan 2022 10:56 PM IST
राहुल मानव जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sun, 23 Jan 2022 10:56 PM IST
सार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी (एएमओ) के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट   mppsc.nic.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
MPPSC Recruitment 2022 Sarkari Naukri for amo posts last date to apply is 14 february know details at mppsc.nic.in
MPPSC Recruitment 2022 - फोटो : file photo

विस्तार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी (एएमओ) के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट   mppsc.nic.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एमपीपीएससी ने एएमओ कुल 692 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 15 जनवरी, 2022 को शुरू हुई थी।

विज्ञापन

उम्मीदवारों के पास 14 फरवरी, 20222 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है। इन पदों पर भर्ती के लिए अप्रैल, 2022 में परीक्षा का आयोजन होगा। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़कर फिर ऑनलाइन आवेदन करें।

विज्ञापन

MPPSC Recruitment 2022 के लिए पदों का विवरण

पुरुषों के लिए

  • अनारक्षित श्रेणी - 188 पद
  • अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी - 110 पद
  • अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी - 138 पद
  • ओबीसी श्रेणी - 187 पद
  • ईडब्ल्यूएस श्रेणी - 69 पद

महिलाओं के लिए

  • अनारक्षित श्रेणी - 62 पद
  • अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी - 36 पद
  • अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी - 46 पद
  • ओबीसी श्रेणी - 62 पद
  • ईडब्ल्यूएस श्रेणी - 23 पद
  • कुल - 692 पद

 

MPPSC Recruitment 2022 के लिए ये है आयु सीमा

आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। अधिकतम सीमा में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियम के तहत छूट दी गई है।

विज्ञापन

MPPSC Recruitment 2022 की ये है शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।  

MPPSC Recruitment 2022  के लिए ये है आवेदन शुल्क

  • सामान्य व ओबीसी श्रेणी के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क है।
  • एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

MPPSC Recruitment 2022 के लिए इतना मिलेगा वेतन

इन पदों पर भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को छठे वेतन आयोग के तहत 15,600 से 39,100 रुपये प्रति महीना वेतन के साथ ग्रेड पे के तहत 5400 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा।

MPPSC Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाएं।
  • अब उम्मीदवार आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना के उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • भर्ती अधिसूचना को पढ़कर अब उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण करें।
  • अधिसूचना को पढ़ने के बाद आवेदन पत्र भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म को जमा कर दें।
  • आवेदन पत्र जमा कराने के बाद उसे डाउनलोड करें।
  • अब आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed