फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC Recruitment 2022 For insurance medical officer, know how to apply sarkari naukri

MPPSC Recruitment 2022: बीमा चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्तियां, जानें कैसे करना होगा आवेदन

Tue, 09 Aug 2022 11:10 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 09 Aug 2022 11:10 AM IST
सार

MPPSC Recruitment 2022: बीमा चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 23 अगस्त, 2022 से होगी। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 22 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है।

विज्ञापन
MPPSC Recruitment 2022 For insurance medical officer, know how to apply sarkari naukri
MPPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

MPPSC Recruitment 2022: स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग/MPPPSC ने बीमा चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नोटिफिकेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इश भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे इस भर्ती के नोटिफिकेशन को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण...

विज्ञापन

 

इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
बीमा चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 23 अगस्त, 2022 से होगी। वहीं, आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 22 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है। आवेदन का लिंक एक्टिवेट होते ही सभी उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

74 पदों पर है भर्ती
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई बीमा चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 74 निर्धारित की गई है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 जनवरी 2023 तक अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु-सीमा में छूट का भी निर्धारण किया गया है। 

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed