फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC MO Recruitment 2024 for 690 Vacancies, Apply at mppsc.nic.in, read more details

MPPSC MO Recruitment 2024: एमपी में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, अभी करें आवेदन; जानें रिक्ति विवरण

Tue, 09 Jul 2024 05:39 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 09 Jul 2024 05:39 PM IST
सार

MPPSC MO Recruitment 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चालू कर दी है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के लिए योग्य चिकित्सा पेशेवरों का चयन करना है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
MPPSC MO Recruitment 2024 for 690 Vacancies, Apply at mppsc.nic.in, read more details
MPPSC MO Recruitment 2024 - फोटो : Freepik

विस्तार

MPPSC MO Recruitment 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। संबंधित क्षेत्र में आवश्यक योग्यता और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mppsc.nic.in. के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 अगस्त, 2024 है। 

विज्ञापन


इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मेडिकल ऑफिसर पदों के लिए कुल 690 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें से 96 रिक्तियां सामान्य श्रेणी और ओबीसी के लिए, 61 ईडब्ल्यूएस के लिए, 57 एससी के लिए और 380 एसटी के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड
  • आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एमबीबीएस अर्थात बैचलर ऑफ मेडिसिन, बैचलर ऑफ सर्जरी की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी और एससी/एसटी के लिए ऊपरी आयु सीमा में क्रमशः 3 और 5 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

एमपीपीएससी चिकित्सा अधिकारी भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं वो इस प्रकार है:

लिखित परीक्षा- लिखित परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला चरण है। उम्मीदवारों को अगले चरण में आगे बढ़ने के लिए योग्यता अंकों से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रासंगिक चिकित्सा विषयों और सामान्य जागरूकता के ज्ञान का आकलन किया जाता है।

साक्षात्कार- लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना जाएगा। साक्षात्कार में 100 अंक का भार होता है और इसमें उम्मीदवारों के संचार कौशल, पेशेवर व्यवहार और चिकित्सा अधिकारी की भूमिका के लिए समग्र उपयुक्तता का मूल्यांकन किया जाता है।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को इन पदों के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं मध्य प्रदेश राज्य के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवार को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मदवार आधिकारिक वेबसाइट- mppsc.nic.in. पर जाएं।
  • अब ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें।
  • नये उपयोगकर्ताओं को अपनी सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके स्वयं को पंजीकृत करना होगा।
  • पंजीकरण के बाद, अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आवेदन कर सकते हैं।
  • पंजीकृत उपयोगकर्ता सीधे लॉग इन कर आवेदन कर सकते हैं।
  • अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
  • अंत में सबमिट कर दें और आगे की आवश्यकता लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed