{"_id":"61cfeb22995ade04d05ad4d5","slug":"mppsc-mains-2019-result-madhya-pradesh-public-service-commission-released-state-services-mains-exam-2019-result-know-how-to-check-it-here-sarkari-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"MPPSC Mains 2019 Result: मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 के परिणाम जारी, यहां चेक करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
MPPSC Mains 2019 Result: मध्यप्रदेश राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 के परिणाम जारी, यहां चेक करें
Sat, 01 Jan 2022 11:18 AM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:18 AM IST
सार
MPPSC Mains 2019 Result: जो भी उम्मीदवार राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
MPPSC Mains 2019 Result
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 के परिणाम जारी कर दिए हैं। लंबे समय से उम्मीदवार इस परिणाम के जारी होने का इंतजार कर रहे थे। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। जो भी उम्मीदवार राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह परिणाम राज्य सेवा और राज्य वन सेवा के लिए जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
क्या होगी अगली प्रक्रिया?
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में जिन उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है, अब उन्हें अब साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए रिक्त पदों के मुकाबले 3 गुना अधिक उम्मीदवारों को आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार के लिए अपने दस्तावेजों को सत्यापन के लिए इंदौर स्थित मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के मुख्यालय भेजना होगा। इसके लिए 31 जनवरी 2022 तक का समय दिया गया है। उम्मीदवार इससे पहले ही अपने दस्तावेजों को सत्यापन के लिए भेज दें।
विज्ञापन
कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के पने परिणाम को चेक कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर आपको राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 और वन सेवा परीक्षा का लिंक दिखाई देगा।
3. इस लिंक पर क्लिक करें।
4. अब आपके सामने की स्क्रीन पर परिणाम एक पीडीएफ के रूप में खुल जाएगा।
5. इसे चेक कर लें और डाउनलोड कर लें।
6. आगे की जरूरत के लिए परिणाम का प्रिंट भी निकलवा लें।