फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC Forest Service Recruitment 2023 know how to apply at mppsc.mp.gov.in

MPPSC SFS 2023: राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Fri, 27 Oct 2023 04:35 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 27 Oct 2023 04:35 PM IST
सार

MPPSC SFS 2023: एमपीपीएससी राज्य वन सेवा भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकरण आज यानी 27 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुका है। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
MPPSC Forest Service Recruitment 2023 know how to apply at mppsc.mp.gov.in
mppsc - फोटो : file photo

विस्तार

MPPSC Forest Service Recruitment 2023: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की तरफ से राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 27 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

एमपीपीएससी राज्य वन सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 08 नवंबर 2023 दोपहर 12 बजे तक है, जबकि आवेदन पत्र में बदलाव करने की अंतिम तिथि 29 अक्तूबर 2023 से 10 नवंबर 2023 दोपहर 12 बजे तक है। उम्मीदवारों को प्रति चुनौती 50 रुपये का शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

MPPSC SFS 2023 परीक्षा विवरण

एमपीपीएससी राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पहली पाली सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत आवेदक अपना हॉल टिकट 08 दिसंबर, 2023 से डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

MPPSC SFS 2023 भर्ती विवरण

एमपीपीएससी राज्य वन सेवा भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 139 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 13 रिक्तियां सहायक वन संरक्षक के पद के लिए और 126 वन रेंजर पदों के लिए हैं।

MPPSC SFS 2023 आयु सीमा

सहायक वन संरक्षक के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।, जबकि वन रेंजर के लिए आयु सीमा 21 से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना  01 जनवरी 2024 से की जाएगी।

MPPSC SFS 2023 वेतनमान

सहायक वन संरक्षक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 56100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक वेतन मिल सकता है। जबकि वन रेंजर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 36,200 से 1,14,800 रुपये तक वेतन मिल सकता है। इसके साथ ही राज्य सरकार की अन्य सुविधाएं इन्हें मिलेंगी।

MPPSC SFS ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, अप्लाई ऑनलाइन एसएफएस 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

  • विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed