Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPSC Exam Calendar 2027 Released: Check 25 Exam Dates, State Service Prelims Schedule

एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2027: 25 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित, जानें कब होगी राज्य सेवा परीक्षा

Sat, 21 Nov 2026 06:09 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 21 Nov 2026 06:09 PM IST
सार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2027 का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें 25 भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित की गई हैं। खास बात यह है कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 दो बार आयोजित होगी। जानें किस परीक्षा की तारीख कब तय की गई है।
 

विज्ञापन
MPPSC Exam Calendar 2027 Released: Check 25 Exam Dates, State Service Prelims Schedule
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट (@mppsc.mp.gov.in.)

विस्तार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी), इंदौर ने वर्ष 2027 का संभावित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए होने वाली 25 परीक्षाओं की संभावित तारीखें घोषित की हैं। इस कैलेंडर में राज्य सेवा, वन सेवा, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, उच्च शिक्षा, गृह विभाग और अन्य विभागों की भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


इस बार अभ्यर्थियों के लिए सबसे खास बात राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर है। आयोग ने वर्ष 2027 में इस परीक्षा के दो कार्यक्रम घोषित किए हैं। राज्य सरकार ने पहले ही अपनी 'युवा वर्ष' पहल के तहत वर्ष 2027 में राज्य सेवा परीक्षा दो बार आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई थी।

विज्ञापन

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा कब होगी?

एमपीपीएससी के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। वहीं, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 (विशेष) की तारीख 2 मई 2027 तय की गई है। दोनों परीक्षाओं की तारीखें इस प्रकार हैं:

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 24 जनवरी 2027: राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा
  • 2 मई 2027: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 (विशेष)

इस तरह वर्ष 2027 में अभ्यर्थियों को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के दो अवसर मिलेंगे।

एमपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2027 में किस परीक्षा की तारीख क्या है?

आयोग ने अलग-अलग विभागों की भर्ती परीक्षाओं के लिए संभावित कार्यक्रम जारी किया है। इनमें इंजीनियरिंग, चिकित्सा, वन, उच्च शिक्षा और अन्य विभागों के पद शामिल हैं। परीक्षाओं की तारीखों का विवरण इस प्रकार है:

 
परीक्षा का नाम संभावित परीक्षा तिथि
राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 जनवरी 2027
राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 14 फरवरी 2027
राज्य पात्रता परीक्षा (एसईटी) 7 मार्च 2027
पशु चिकित्सा सहायक शल्य चिकित्सक परीक्षा 18 अप्रैल 2027
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 18 अप्रैल 2027
उप संचालक, प्राचार्य श्रेणी-2 एवं सहायक संचालक (तकनीकी) परीक्षा तारीख स्पष्ट नहीं
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 25 अप्रैल 2027
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 (विशेष) 2 मई 2027
सहायक कुलसचिव परीक्षा 30 मई 2027
आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 27 जून 2027
यूनानी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा तारीख स्पष्ट नहीं
होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी परीक्षा तारीख स्पष्ट नहीं
सहायक प्राध्यापक परीक्षा (विभिन्न विषय) 4 जुलाई 2027
खेल अधिकारी परीक्षा तारीख स्पष्ट नहीं
पुस्तकालयाध्यक्ष परीक्षा तारीख स्पष्ट नहीं
सहायक प्रबंधक परीक्षा 25 जुलाई 2027
खनिज निरीक्षक परीक्षा तारीख स्पष्ट नहीं
खाद्य सुरक्षा अधिकारी परीक्षा 1 अगस्त 2027
वैज्ञानिक अधिकारी (भौतिकी) परीक्षा 26 सितंबर 2027
वैज्ञानिक अधिकारी (रसायन विज्ञान) परीक्षा 26 सितंबर 2027
वैज्ञानिक अधिकारी (जीव विज्ञान) परीक्षा 26 सितंबर 2027
कराधान सहायक परीक्षा 26 सितंबर 2027
व्याख्याता (पॉलिटेक्निक महाविद्यालय) परीक्षा 17 अक्तूबर 2027

 

क्या एमपीपीएससी की परीक्षा तारीखों में बदलाव हो सकता है?

हां, आयोग ने साफ किया है कि वर्ष 2027 का परीक्षा कैलेंडर संभावित है। इसका मतलब है कि घोषित तारीखों को अंतिम नहीं माना जाना चाहिए। आयोग के अनुसार, संबंधित सरकारी विभागों से भर्ती के लिए मांगपत्र मिलने के बाद ही भर्ती विज्ञापन जारी किए जाएंगे। परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की कुछ प्रमुख वजहें भी हो सकती हैं:

  • लंबित मामलों में अदालत के आदेश के कारण परीक्षा कार्यक्रम बदल सकता है।
  • नई भर्ती के लिए विभागों से मिलने वाले मांगपत्रों के आधार पर परीक्षाओं की तारीखें अलग से घोषित की जाएंगी।
  • संबंधित परीक्षाएं पूरी होने के बाद साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
  • राज्य पात्रता परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम उच्च शिक्षा विभाग की मंजूरी के बाद तय होगा।

इसलिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को किन बातों का ध्यान रखना होगा?

एमपीपीएससी ने अभ्यर्थियों को भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने से पहले जरूरी पात्रता शर्तों की जांच करने की सलाह दी है। किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को उसकी शैक्षणिक योग्यता और अनिवार्य पात्रता की जानकारी अच्छी तरह पढ़ लेनी चाहिए।



आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि गलत जानकारी देने पर अभ्यर्थी को एमपीपीएससी की किसी भी भर्ती परीक्षा से अयोग्य घोषित किया जा सकता है। इसलिए आवेदन करते समय सभी जानकारियां सही भरें और संबंधित भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन ध्यान से पढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed