MPPSC: एमपी असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, आपत्ति दर्ज करने के लिए पांच दिन का समय
MPPSC Assistant Registrar Answer Key: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी बिना किसी लॉगिन के सीधे आयोग की वेबसाइट से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और निर्धारित अवधि में आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPSC Assistant Registrar Answer Key OUT: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक पंजीयक (Assistant Registrar) परीक्षा 2024 की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट से अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अभ्यर्थी अपने प्रश्नों और उत्तरों का मिलान कर सकते हैं तथा यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
आयोग ने उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत नहीं होगी।
5 दिनों के भीतर दर्ज कराएं आपत्ति
आयोग ने जारी नोटिस में स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्नपत्र की प्रारंभिक उत्तर कुंजी के किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो वे अपने दावे के समर्थन में प्रमाणित दस्तावेज संलग्न करते हुए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने वाले लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
यह प्रक्रिया लिंक सक्रिय होने की तिथि से 5 दिनों तक उपलब्ध रहेगी। आयोग ने यह भी कहा है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले कोई भी अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपये शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आपत्ति दर्ज करने से पहले संबंधित दस्तावेजों को अच्छी तरह तैयार कर लें, ताकि आपत्तियाँ बिना किसी त्रुटि के स्वीकार की जा सकें।
कैसे दर्ज करें आपत्ति ?
- पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर “Answer Key / Response Sheet / Objection” सेक्शन खोलें।
- इसके बाद, Assistant Registrar Exam 2024 Answer Key Objection लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर (यदि मांगा जाए) या अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- संबंधित प्रश्न नंबर सेलेक्ट करें और अपनी आपत्ति का कारण दर्ज करें
- किताब, प्रमाणित दस्तावेज या संदर्भ का विवरण अपलोड/मेंशन करें।
- डॉक्यूमेंट (PDF/JPG) अपलोड करें।
- प्रति प्रश्न 100 रुपये शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आपकी आपत्ति सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगी।