फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPPEB issued notification for MP High School Teacher Eligibility Test 2023 check it on peb.mp.gov

MP HSTET Schedule 2023: मध्यप्रदेश हाईस्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा का कार्यक्रम जारी, इस तारीख से करें आवेदन

Thu, 29 Dec 2022 11:03 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 29 Dec 2022 11:03 AM IST
सार

P HSTET Notice 2023: मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने हाईस्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP HSTET Notice 2023) का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
MPPEB issued notification for MP High School Teacher Eligibility Test 2023 check it on peb.mp.gov
मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MP HSTET Schedule 2023: मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने हाईस्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP HSTET Notice 2023) का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवारों ने एमपी के हाई स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वे एमपी  प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर जारी अधिसूचना को पढ़ सकते हैं। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। 

विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश हाईस्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 12 से 27 जनवरी, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। MP HSTET 2023 परीक्षा 01 मार्च, 2023 से दो पालियों- 9.00 से 11.30 बजे और दोपहर 2.00 से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

आयु-सीमा और जरूरी प्रतिशत अंक

बता दें कि एमपी में उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों को अर्हता प्राप्त करने के लिए एचएसटीईटी परीक्षा देनी होती है।  परीक्षा पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार को कम से कम 60% और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवार को 50% अंक लाने की जरूरत होती है। इसके लिए आयु सीमा 21 से 40 साल है। आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन





इतना होगा आवेदन शुल्क

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री के साथ ही बीएड की डिग्री होनी चाहिए। यदि आवेदन शुल्क की बात करें तो इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed