{"_id":"640757878e34009d5f0d08bc","slug":"mppeb-group-4-recruitment-2023-know-how-to-apply-online-at-esb-mp-gov-in-2023-03-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MPPEB Group 4 Recruitment 2023: मध्यप्रदेश में ग्रुप 4 के तहत 3047 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
MPPEB Group 4 Recruitment 2023: मध्यप्रदेश में ग्रुप 4 के तहत 3047 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Tue, 07 Mar 2023 08:56 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:56 PM IST
सार
MPPEB Group 4 Recruitment 2023: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने ग्रुप-4 के तहत सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटाइपिस्ट, टाइपिस्ट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
MPPEB Recruitment 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPEB Group 4 Recruitment 2023: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने ग्रुप-4 के तहत सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटाइपिस्ट, टाइपिस्ट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई थी। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 मार्च 2023 तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
MPPEB का यह भर्ती अभियान कुल कुल 3047 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है, जिसमें 1982 सहायक ग्रेड -3, 649 स्टेनोटाइपिस्ट और अन्य शामिल हैं। सहायक ग्रेड-3, स्टेनोटाइपिस्ट, टाइपिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आईटी ऑपरेटर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास और संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके लिए उम्मीदवारों की आयु-सीमा एक जनवरी 2023 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही एससी,एसटी, ओबीसी सभी वर्गों की महिलाओं को आयु-सीमा में अधिकतम पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।
एमपीपीईबी ग्रुप 4 परीक्षा 2023 दो जुलाई को दो पालियों- सुबह 9.00 से 11.00 बजे और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी।