फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MPPEB Group 2 Recruitment 2022 Notification released at peb.mp.gov.in sarkari naukri

MPPEB Group 2 Recruitment 2022: एमपीपीईबी ग्रुप-2 भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

Fri, 30 Sep 2022 10:40 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 30 Sep 2022 10:40 AM IST
सार

MPPEB Group 2 Recruitment 2022: मध्यप्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जा रही  ग्रुप-2 भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट अकाउंटेंट ऑफिसर, डिप्टी ऑडिटर, अकाउंटेंट समेत कई अन्य रेगुलर और बैकलॉग पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

विज्ञापन
MPPEB Group 2 Recruitment 2022 Notification released at peb.mp.gov.in sarkari naukri
MPPEB Group 2 Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MPPEB Group 2 Recruitment 2022: मध्यप्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल/MPPEB ग्रुप-2 भर्ती परीक्षा, 2022 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन ऑनलाइन मोड में उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे इस नोटिफिकेशन को मध्यप्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं और तय तारीख से इस भर्ती के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती की पूरी डिटेल...

विज्ञापन

MPPEB Group 2 Recruitment 2022: इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
MPPEB ग्रुप-2 भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को 08 अक्तूबर, 2022 से शुरू किया जाएगा। वहीं, आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मदवार इस भर्ती में शामिवल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही पूरा कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

MPPEB Group 2 Recruitment 2022: कब होगी परीक्षा?
मध्यप्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल की ओर से MPPEB ग्रुप-2 भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 और 19 अक्तूबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में सुबह 09 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 02 बजे से लेकर शाम 05.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र को परीक्षा के कुछ दिनों पहले जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन

MPPEB Group 2 Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती
मध्यप्रदेश व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जा रही  ग्रुप-2 भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट अकाउंटेंट ऑफिसर, डिप्टी ऑडिटर, अकाउंटेंट समेत कई अन्य रेगुलर और बैकलॉग पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

MPPEB Group 2 Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा मांगी गई है। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को चेक करें-: MPPEB Group 2 Recruitment 2022

MPPEB Group 2 Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • उम्मीदवार संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
  • अब जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म, भुगतान रसीद आदि को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed