फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPESB Paryavekshak Admit Card 2025 out at esb.mp.gov.in; Exam on 7 March, Link here to download

MPESB Paryavekshak Admit Card: एमपी पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

Sat, 01 Mar 2025 09:01 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 09:01 AM IST
सार

MPESB Paryavekshak Admit Card 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
MPESB Paryavekshak Admit Card 2025 out at esb.mp.gov.in; Exam on 7 March, Link here to download
MPESB Supervisor Recruitment - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

MPESB Paryavekshak Admit Card 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


भर्ती बोर्ड की ओर से कहा गया है, "केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं/मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। शेष आवेदकों के प्रवेश पत्र शीघ्र जारी किए जाएंगे"

विज्ञापन

660 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के कुल 660 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी, यह विशेष रूप से महिलाओं के लिए आरक्षित है।

MPESB Paryavekshak Exam: 7 मार्च को होगी परीक्षा

एमपीईएसबी महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 7 मार्च 2025 को होगी। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और उसकी जांच कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए लिंक 9 जनवरी को एक्टिव किया था। पंजीकरण की आखिरी तारीख 23 जनवरी 2025 थी।

विज्ञापन

MPESB Paryavekshak Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • एप्लीकेशन नंबर
  • माता का नाम
  • पिता का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • एग्जाम का नाम
  • परीक्षा का समय


यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि है या प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई दिक्कत होती है तो आप एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर मेल करें या फिर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सूचित कर सकते हैं।

MPESB Paryavekshak Admit Card 2025 Download: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर Test Admit Card - Paryavekshak Recruitment Test - 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन क्रमांक, जन्मतिथि व माता के नाम के पहले 2 अक्षर और आधार के अंतिम अंक दर्ज करें।
  • इसके बाद पेपर का सेलेक्शन करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शत हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक करके इसे सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed