MPESB 2024: डिग्री, डिप्लोमा वालों के लिए मध्य प्रदेश में ग्रुप-3 के पदों पर भर्ती; इस दिन शुरू होगा पंजीकरण
MPESB Notification Group 3 Recruitment: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने सब इंजीनियर, तकनीशियन सहित अन्य रिक्तियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। डिग्री और डिप्लोमा वाले इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPESB Group 3 Recruitment 2024: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने सब इंजीनियर, तकनीशियन सहित अन्य रिक्तियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। बोर्ड ने इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर शुरू होगी।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत 5 अगस्त, 2024 से होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 अगस्त, 2024 है। इस भर्ती के तहत सब इंजीनियर, तकनीशियन, सहायक मानचित्रकार सहित विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। रिक्तियों की संख्या 283 है।
आयु सीमा
एमपीईएसबी ग्रुप-3 भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयुसीमा 18 वर्ष निर्धारित है। वहीं, उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। नियमानुसार आयुसीमा में छूट लागू है।
एमपीईएसबी ग्रुप 3 भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
अभ्यर्थी को संबंधित ट्रेड/शाखा में डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक शैक्षणिक योग्यता विवरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अधिसूचना पढ़ें।
एमपीईएसबी रिक्ति चयन प्रक्रिया
एमपीईएसबी ग्रुप-3 भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन शामिल है। आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपये और ओबीसी/एससी/एसटी श्रणी से संबंधित उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
एमपीईएसबी ग्रुप 3 भर्ती 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती के लिए आवेदन विंडो 5 अगस्त को खुलेगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकेंगे -
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाएं।
- नवीनतम विकल्प और भर्ती अनुभाग खोजें।
- यहां ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक होगा, उसपर क्लिक करें।
- मांगे गए सभी जरूरी विवरण दर्ज करें।
- निर्दिष्ट आकार और प्रारूप में अपना फोटो और अंगूठे का निशान अपलोड करें।
- अगले पेज में अधिसूचना के अनुसार शुल्क जमा करें।
- अपना डेटा सहेजें और आवेदन पत्र जमा करें।