फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPESB Forest Guard and Jail Prahari Admit Card 2026 Released at esb.mp.gov.in, Exam from June 4 to 19

MPESB: एमपीईएसबी जेल प्रहरी और वन रक्षक का प्रवेश पत्र जारी, ऐेसे करें डाउनलोड, चार से 19 जून तक परीक्षा

Thu, 28 May 2026 10:31 AM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 28 May 2026 10:31 AM IST
सार

MPESB Forest Guard and Jail Prahari Admit Card: एमपीईएसबी ने वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार esb.mp.gov.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 4 जून से 19 जून 2026 तक आयोजित होगी।
 

विज्ञापन
MPESB Forest Guard and Jail Prahari Admit Card 2026 Released at esb.mp.gov.in, Exam from June 4 to 19
Admit Card - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

MPESB Forest Guard and Jail Prahari 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन


यह भर्ती अभियान कुल 1,679 पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें वन रक्षक (Van Rakshak), क्षेत्र रक्षक (Kshetra Rakshak), जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक के पद शामिल हैं।

विज्ञापन

बिना प्रवेश पत्र नहीं मिलेगी एंट्री

भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र और परीक्षा दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा।

4 जून से शुरू होगी परीक्षा

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार लिखित परीक्षा 4 जून 2026 से शुरू होगी और 19 जून 2026 तक मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • अपनी भाषा का चयन करें।
  • वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • Search बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed