NHM MP CHO 2023: एमपी में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर भर्ती का आखिरी मौका, जल्दी करें आवेदन
MP NHM CHO Recruitment 2023: एमपी में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर चल रही भर्ती की प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे फटाफट आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MP NHM Community Health Officer Recruitment 2023: मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,मध्यप्रदेश के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती चल रही है। जिसके लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया आज यानी 16 नवंबर 2023 को समाप्त हो रही है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो , वे आधिकारिक वेबसाइट nhmmp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
NHM MP CHO रिक्तियों की संख्या
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के कुल 980 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं-- सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों में सीसीएच प्रमाणपत्र - 480 पद
- संविदा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी - 500 पद
NHM MP CHO शैक्षणिक योग्यता
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,मध्यप्रदेश के तहत भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बीएससी नर्सिंग में डिग्री,नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए। जीएनएम उम्मीदवार सीसीएच परीक्षा के लिए पात्र हैं।
NHM MP CHO 2023 आयुसीमा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,मध्यप्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 सितंबर 2023 के अनुसार की जाएगी।