फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP Anganwadi Recruitment opportunity for 10th pass women know how to apply for the various posts

MP Anganwadi Recruitment: 10वीं पास महिलाओं के लिए मौका, आंगनवाड़ी में इन पदों पर निकलीं भर्तियां

Sat, 29 Jul 2023 02:39 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 29 Jul 2023 02:39 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनवाड़ी के कुल 385 पदों के लिए भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए परीक्षा नहीं देनी होगी

विज्ञापन
MP Anganwadi Recruitment opportunity for 10th pass women know how to apply for the various posts
Anganwadi Recruitment - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

MP Anganwadi Recruitment 2023: मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से राज्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 385 खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे, जिसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास 14 अगस्त 2023 तक इन पदों पर आवेदन करने का समय है। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। 

विज्ञापन

इन जिलों में होगी भर्ती

इन पदों पर भर्तियां इंदौर, झबुआ, बुरहानपुर, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन और खंडवा में होगी। भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी बल्कि, उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर ही तय किया जाएगा। 

विज्ञापन


भर्ती के लिए जारी अधिसूचना में बताया गया है कि ऑफलाइन आवेदन पत्र और जरूरी दस्तावेज जिले के संबंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा किए जाएंगे। आवेदन पत्र भरने की आखिरी तारीख 14 अगस्त 2023 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

MP Anganwadi Recruitment  आयु-सीमा और शैक्षणिक योग्यता

आंगनवाड़ी वर्कर्स, आंगनवाड़ी हेल्पर, मिनी आंगनवाड़ी वर्कर्स पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 45 साल होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं या उसके समकक्ष पास होना चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed