फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Minister Nisith Pramanik said in Lok Sabha 36,521 personnel have been recruited in CAPFs in last nine months

नौकरियां : केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 79,960 पदों पर भर्तियां, लोकसभा में केंद्रीय मंत्री ने दिया ब्यौरा

Tue, 25 Jul 2023 03:45 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 25 Jul 2023 03:45 PM IST
सार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि पिछले नौ महीनों में बीएसएफ और सीआरपीएफ जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में 36,521 कर्मियों की भर्ती की गई है, जबकि 79,960 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है।

विज्ञापन
Minister Nisith Pramanik said in Lok Sabha 36,521 personnel have been recruited in CAPFs in last nine months
crpf - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि पिछले नौ महीनों में बीएसएफ और सीआरपीएफ जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में 36,521 कर्मियों की भर्ती की गई है, जबकि 79,960 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सीएपीएफ में भर्ती के लिए एक अभियान शुरू किया है और असम राइफल्स में मिशन भर्ती के तहत पिछले नौ महीनों में अब तक 36,521 कर्मियों की भर्ती की जा चुकी है। वर्तमान में विभिन्न पदों की 79,960 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। सीएपीएफ और असम राइफल्स विभिन्न चरणों में काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री प्रमाणिक ने कहा कि भारत सरकार ने इन रिक्तियों को शीघ्रता से भरने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिनमें कॉन्स्टेबलों के पदों के लिए वार्षिक भर्ती, भर्ती के समन्वय के लिए बलों में नोडल अधिकारियों को नामित करना, भर्ती गतिविधियों को शुरू करने के लिए सीएपीएफ और असम राइफल्स को निर्देश जारी करना, समय पर विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित करना, पदोन्नति रिक्तियों को भरना, चिकित्सा परीक्षा के लिए लगने वाले समय को कम करना और शॉर्ट-लिस्टिंग कॉन्स्टेबलों और सामान्य ड्यूटी उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ अंक कम करना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed