फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   mba btech law students and higher degree holder applied for ssc mts posts know full details

SSC MTS : बेरोजगारी का आलम या सरकारी नौकरी की चाहत; एसएससी एमटीएस भर्ती में 55 लाख आवेदन

Wed, 17 May 2023 06:22 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 17 May 2023 06:22 PM IST
सार

SSC MTS 2023: कर्मचारी चयन आयोग की SSC MTS की भर्ती के लिए एमबीए, बीटेक, लॉ की डिग्री रखने वाले करीब 55 लाख युवाओं ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
mba btech law students and higher degree holder applied for ssc mts posts know full details
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कहना मुश्किल है कि बेरोजगार का आलम बढ़ रहा है या सरकारी नौकरी की चाहत बढ़ रही है। हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग की SSC MTS की भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें करीब 55 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। चपरासी, चौकीदार, माली जैसे पदों पर आवेदन करने वाले ये युवा 10वीं या 12वीं पास नहीं है बल्कि अधिकांश ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
विज्ञापन

एसएससी एमटीएस यानी मल्टी टास्किंग ऑफिसर की नौकरी क्लर्क स्तर की होती है जो सभी तरह के छोटे-मोटे मगर जिम्मेदारी वाले करते हैं। इस नौकरी के लिए भी उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं का इतनी बड़ी संख्या में आवेदन करना हैरान करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग की मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा की बात करें तो MTS के लगभग 10,880 और हवलदार सीबीआईसी एंड सीबीएन के 529 पदों के लिए 18 जनवरी से 24 फरवरी तक आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन

इसके लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष निर्धारित थी और आरक्षित श्रेणी के लिए जो छूट दी गई वो अलग थी। अब यह अनुमान लगाया जा सकता है बेरोजगारी का आलम यह है कि बड़ी-बड़ी डिग्री रखने वाले युवा भी जमादार और माली बनने के लिए आवेदन कर रहे हैं। यही कारण है कि आवेदकों की संख्या 55 लाख तक पहुंच गई है।

बता दें कि मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS नॉन-टेक्निकल) का काम क्लर्क श्रेणी का होता है। यह केंद्र सरकार के कार्यालयों में लगने वाली भर्तियों में से एक है। यह चतर्थ श्रेणी में आने वाली नौकरी होती है।  इसमें दफ्तर के काम सम्मिलित होते हैं। जो अधिकांश रूप से 10वीं या 12वीं पास कर नौकरी तलाशने वालों के लिए सबसे पहली पसंद मानी जाती है।

दरअसल, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS नॉन-टेक्निकल) और हवलदार (सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स) 2022 के लिए लगभग 55,21,917 अभ्यार्थियों ने ऑनलाइन फॉर्म भरे हैं। और तो और इनमें कुल 19 लाख चार हजार 139 आवेदक प्रयागराज के SSC  मध्य क्षेत्र दफ्तर के अंतर्गत आने वाले आवेदक यूपी और बिहार से हैं।      



 

एसएससी एमटीएस के लिए 10वीं-12वीं पास करने वाले युवा तो इसमें आवेदन कर ही रही थे। लेकिन आश्चर्य की बात तो यह है कि इसमें चपरासी-चौकीदार और माली जैसी जगहों के लिए बीटेक, एमटेक, एमबीए, बीबीए, एमसीए, बीसीए, बीएड, एलएलबी, एमएससी की डिग्री लिए युवा आवेदन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed