फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahila Mate Recruitment 2021: After Panchayat Assistant in Gram Panchayats of Uttar Pradesh, now women mate is being recruited, do you know about it-safalta

Mahila Mate Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के बाद अब महिला मेट की हो रही है भर्ती, क्या आपको है इसकी जानकारी

Fri, 03 Sep 2021 03:45 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 03 Sep 2021 03:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के बाद अब महिला मेट के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। इन पदों में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी ब्लॉक स्तर में ऑफलाइन फॉर्म भरकर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Mahila Mate Recruitment 2021: After Panchayat Assistant in Gram Panchayats of Uttar Pradesh, now women mate is being recruited, do you know about it-safalta
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इन दिनों उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले महिला पुरुष उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का सबसे सुनहरा अवसर चल रहा है। बीते कुछ दिनों पहले यूपी की लगभग 58 हजार से भी अधिक ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के पदों में को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया चलाई गई थी। इस पदों पर जल्द ही आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेधा सूची जारी कर नियुक्ति दिए जाने को लेकर भी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसके अलावा हाल ही उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचयतों में मनरेगा कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए महिला मेट की भर्तियां कराई जा रही हैं। इसलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए सफलता के फ्री Current Affairs ई बुक्स को सब्सक्राइब करें

विज्ञापन

क्या है मनरेगा मेट भर्ती 

आपको बता दें कि ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मनरेगा में 26 हजार महिलाएं मेट बनायीं जाएंगी। इन मेटों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वरीयता मिलेगी। शासनादेश के मुताबिक, मनरेगा के तहत 50 श्रमिकों पर एक मेट का चयन किया जाएगा। इनमे कम से कम 50% महिलाओं का चयन किया जाएगा। समूहों की 14 हजार महिलाओं को मेट बनाने के लिए पहली सूची मनरेगा को दे दी गयी है। 

विज्ञापन

कुल कितने पदों में होगी भर्ती 

मनरेगा में जल्द ही 46000 कर्मियों की तैनाती की जायेगी। इसमें 21000 रोजगार सेवक रखे जाएंगे और 25000 महिला मेट की भर्ती होगी। मनरेगा में मेट बनने वाली महिलाओं को तीन साल तक मेट के रूप में काम करने का मौका मिलेगा। ग्राम्य विकास विभाग ने मनरेगा में मेट बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन आवेदन 

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित ब्लॉक में जाकर आवेदन का फार्म भरना होगा। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक अपने ग्राम प्रधान से भी संपर्क कर सकते हैं। 

सफलता के साथ करें करियर प्लान 

अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो आप भी सफलता पर चल रहे ढेरों कोर्सेस का लाभ उठा सकते हैं। अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Safalta-app डाउनलोड कर सफलता पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चल रहे किसी भी कोर्स का हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed