फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra Talathi 2023 Answer Key out at mahabhumi.gov.in, check and download

Maharashtra Talathi 2023: महाराष्ट्र तलाथी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Fri, 29 Sep 2023 11:04 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 29 Sep 2023 11:04 AM IST
सार

Maharashtra Talathi Bharti 2023: महाराष्ट्र राजस्व विभाग ने तलाठी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से उत्तर कुंजी देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Maharashtra Talathi 2023 Answer Key out at mahabhumi.gov.in, check and download
Maharashtra Talathi - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

Talathi Bharti Answer Key 2023: महाराष्ट्र राजस्व विभाग ने महाराष्ट्र तलाठी भर्ती 2023 लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - mahabhumi.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
विज्ञापन

महाराष्ट्र तलाठी भर्ती की उत्तर कुंजी जारी

तलाठी भर्ती की लिखित परीक्षा 17 अगस्त से 14 सितंबर 2023 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसकी उत्तर कुंजी 28 सितंबर, 2023 को जारी की गई। उत्तर कुंजी के साथ आपत्ति विंडो भी खुल गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

8 अक्तूबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आपत्ति विंडो 8 अक्तुबर, 2023 को रात 11 बजे बंद हो जाएगी। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए प्रोसेसिंग फीस के रूप में प्रति प्रश्न 100 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि आपत्ति अमान्य है, तो प्रोसेसिंग शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें

  • परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आधिकारिक साइट - mahabhumi.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर उपलब्ध महाराष्ट्र तलाठी 2023 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।

  • मांगा गया विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

  • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।

  • उत्तर कुंजी चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed