फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Recruitment for thousands of posts of contractual staff nurse and pharmacist, apply here

NHM MP Recruitment: मध्य प्रदेश में संविदा स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों पर सैकड़ों नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

Tue, 26 Apr 2022 02:18 PM IST
न्यूज डेस्क जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 26 Apr 2022 02:18 PM IST
सार

NHM MP Recruitment: फार्मासिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त की होनी चाहिए और एमपी फार्मेसी काउंसिल के रजिस्टर्ड होना भी जरूरी हैं। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Recruitment for thousands of posts of contractual staff nurse and pharmacist, apply here
NHM MP Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NHM MP Recruitment 2022: मध्य प्रदेश ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संविदा स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश के शहरी स्वास्थ्य और कल्याण के लिए 1,222 संविदा स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पद भरने जा रहा हैं। भर्ती में अप्लाई करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को स्ट्रेटेजिक एलायंस मैनेजमेंट सर्विसेज (एसएएमएस) की वेबसाइट sams.co.in पर जाकर आवेदन करना होगा। 

विज्ञापन

NHM MP Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में संविदा स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की होना चाहिए, और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जीएनएम या बीएससी (नर्सिंग) किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल के रजिस्टर्ड भी होना चाहिए।

वहीं, संविदा फार्मासिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए और एमपी फार्मेसी काउंसिल के रजिस्टर्ड होना जरूरी हैं। स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NHM MP Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी

पदों की कुल संख्या- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कुल 1,222 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें से 611 पदों पर स्टाफ नर्स की भर्ती की जाएगी। वहीं, शेष 611 पदों पर फार्मासिस्ट की भर्ती की जाएगी।

वेतन विवरण- पात्र उम्मीदवारों का चयन होने पर स्टाफ नर्सों 20,000 रुपये प्रति माह के मासिक वेतन दिया जाएगा। वहीं फार्मासिस्टों के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।  

विज्ञापन

NHM MP Recruitment 2022: आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि - एक मई, 2022
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि - 30 मई, 2022

NHM MP Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले स्ट्रेटेजिक एलायंस मैनेजमेंट सर्विसेज (एसएएमएस) की वेबसाइट sams.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश के तहत शहरी स्वास्थ्य और कल्याण के लगभग 1,222 संविदा स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट की भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आवेदन कि लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब उम्मीदवार अपना पंजीकरण करे और आवेदन पत्र में पूछी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • उम्मीदवार अपने आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed