फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LIVE Updates Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी के लिए आज यहां कर सकते हैं आवेदन

Wed, 13 Nov 2019 01:34 PM IST
Garima Garg जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 13 Nov 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
LIVE Updates Sarkari Naukri: know about all government jobs here
sarkari naukri - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

04:08 PM, 13-Nov-2019
राजस्थान पुलिस ने भर्तियों के लिए स्टेंडिंग ऑर्डर जारी कर दिया है। ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने 6 नवंबर को ये ऑर्डर जारी कर दिया था। जल्द ही इन भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
12:59 PM, 13-Nov-2019
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि कई खाली पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित करने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवार upsconline.nic.in पर भी जानकारी ले सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया अभी चल रही है और 28 नवंबर, 2019 तक जारी रहेगी। 

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
12:12 PM, 13-Nov-2019
दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 अक्तूबर, 2019 से शुरू कर दी गई है। आयोग ने पंजीकरण प्रक्रिया की विस्तार जानकारी के लिए एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आगे दिए लिंक पर क्लिक कर सारी जानकारी लें और आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। 

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
12:10 PM, 13-Nov-2019
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), दिल्ली में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि कई गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है। 

आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
11:44 AM, 13-Nov-2019

LIVE Updates Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी के लिए आज यहां कर सकते हैं आवेदन

सरकारी नौकरी के लिए हर कोई एक बेहतर तैयारी में जुटा है। यहां हम उन उम्मीदवारों के लिए अनेक मौके लेकर आए हैं। आज के दिन की लाइव स्टोरी फिर आपको आज निकलने वाली सरकारी नौकरियों से अवगत कराएगी। कभी- कभी हम कई अच्छे मौके गवा देते हैं। और फिर हमारे पास पछतावे के अलावा और कुछ नहीं बचता। पर अब परेशान होने की जरूरत नहीं है।  यहां हम आपको बताएंगे कि किन-किन जगहों पर सरकारी पद खाली हैं। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको आवेदन लिंक भी यहीं मिलेगा। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed