{"_id":"641163f52be089218800789d","slug":"lic-aao-mains-admit-card-2023-phase-2-exam-released-online-at-lic-india-in-2023-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LIC AAO Mains Admit Card 2023: एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
LIC AAO Mains Admit Card 2023: एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Wed, 15 Mar 2023 11:51 AM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:51 AM IST
सार
LIC AAO Mains 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) के पद के लिए मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा 18 मार्च, 2023 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
एलआईसी भर्ती 2023
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
LIC AAO Mains Admit Card 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सहायक प्रशासनिक अधिकारी (AAO जनरलिस्ट) के पद के लिए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एलआईसी एएओ भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट lic.india.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि के साथ लॉग इन करना होगा।
विज्ञापन
LIC AAO Exam 2023: फरवरी के तीसरे सप्ताह में हुई थी परीक्षा
बता दें कि 17 फरवरी से 20 फरवरी, 2023 के बीच एलआईसी सहायक प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट) - 31वीं बैच के तहत 300 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों का ही मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एलआईसी एएओ मेन्स परीक्षा 18 मार्च, 2023 को आयोजित होने वाली है। एलआईसी एएओ मेन्स एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों का नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख और समय, केंद्र विवरण और अन्य शामिल होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपने एलआईसी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 2023 को परीक्षा केंद्र पर एक वैध आईडी प्रूफ के साथ ले जाना अनिवार्य है।
LIC AAO Mains Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
-
उम्मीदवार सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध एलआईसी एएओ मेन्स कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें। -
अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
आपका कॉल लेटर स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें। -
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।