फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   LDC, Fireman recruitment in Ordanance Depot

ऑर्डनेंस फैक्ट्री में भर्ती, 10वीं-12वीं पास करें आवेदन

Sun, 07 Jun 2015 02:38 PM IST
Updated Sun, 07 Jun 2015 02:38 PM IST
विज्ञापन
LDC, Fireman recruitment in Ordanance Depot

सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो, जबलपुर ने विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 20 है, जिनमें एलडीसी, फायरमैन, पैकर, मजदूर, कुक, गार्डनर वेंडर (कैंटीन) आदि शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास योग्यता के अंर्तगत 10वीं / 12वीं या समकक्ष सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चुने गए आवेदकों को 5,200 रुपये से 20,200 रुपये तक दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

LDC, Fireman recruitment in Ordanance Depot

विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन आवेदन मान्य किए जाएंगे। योग्य उम्‍मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को भरें व साथ में शैक्षिक दस्तावेजों की प्रतियों को संलग्न कर 'रिक्रूटमेंट सेल, कमांडेंट, सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो, पोस्ट बॉक्स नंबर. 20, जबलपुर, मध्य प्रदेश - 482001' के पते पर भेजें। योग्य आवेदक के चयन के लिए लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण का आयोजन किया जाएगा।

सेंट्रल ऑर्डनेंस डिपो द्वारा निर्धारित मानदंडों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी को शार्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें 2 घंटे की लिखित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के जरिए चुना जाएगा। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार http://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10202_13_1516b.pdf पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed