फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Last Chance to Join Indian Army Recruitment Rally 2021 in Haryana Sena Bharti Rally

Sena Bharti 2021 : हरियाणा में 18 मार्च से होंगी सेना भर्ती रैलियां, आज ही कराएं रजिस्ट्रेशन

Tue, 02 Mar 2021 05:04 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 02 Mar 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Last Chance to Join Indian Army Recruitment Rally 2021 in Haryana Sena Bharti Rally
sena bharti - फोटो : अमर उजाला

इंडियन आर्मी की भर्ती रैलियों का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आ गया है। इंडियन आर्मी अगले महीने यानी मार्च 2021 में हरियाणा में बंपर भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है। हरियाणा के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का यह सुनहरा मौका है। सेना भर्ती की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, मार्च में भारतीय सेना हरियाणा में भर्ती रैली आयोजित करेगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। भारतीय सेना की भर्ती वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार, हरियाणा में 18 मार्च से 25 मार्च तक भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें सिपाही डी फार्मा के पदों सीधी भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 02 मार्च, 2021 तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : देश में खाली पड़े हैं शिक्षकों के 10 लाख पद, बिहार-यूपी में सबसे ज्यादा टोटा, अन्य राज्यों में ये है स्थिति
विज्ञापन


इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका 
भारतीय सेना की हरियाणा में प्रस्तावित भर्ती रैली में हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा के युवाओं को भाग लेने का मौका मिलेगा। अभ्यर्थी 02 मार्च तक सेना की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रे्शन करा सकते हैं। रैली में भाग लेने के लिए प्रवेश पत्र 06 मार्च, 2021 के बाद आपके दिए गए ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Central Railway Recruitment 2021: रेलवे में 2532 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के पाएं सरकारी नौकरी

यह है चयन प्रक्रिया 
सेना भर्ती रैली में अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक माप-तौल होगा और फिर मेडिकल टेस्ट में पास होने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। संबंधित परीक्षाओं में सफल होने के लिए अगली परीक्षा का प्रवेश पत्र मौके पर ही सेना भर्ती रैली के प्रभारी एआरओ द्वारा जारी किया जाएगा।

बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं 
सेना भर्ती रैली में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा जो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अपना प्रवेश पत्र साथ लेकर आएंगे। अभ्यर्थियों को रैली भर्ती की तारीख और स्थान की जानकारी ई-मेल से भेजे जाने वाले प्रवेश पत्र के माध्यम से दी जाएगी। हरियाणा में प्रस्तावित सेना भर्ती रैली की अधिसूचना यहां देंखें : Army Recruitment Rally in Haryana Notification

यह भी पढ़ें : School Reopening: सालभर बाद हरियाणा, यूपी, बिहार समेत इन 6 राज्यों में खुले बच्चों के स्कूल, ये चीजें जरूरी

योग्यता व शर्तें 
सिपाही फार्मा के लिए आयु सीमा 19 से 25 वर्ष है। आवेदक का जन्म 01 अक्तूबर, 1995 से 30 सितंबर, 2001 के बीच हुआ हो। शैक्षिक योग्यता में 10+2 यानी इंटरमीडिएट पास और कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ बी फार्मा का डिप्लोमा किया हो। साथ ही राज्य या केंद्र की फार्मा काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है। 

शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  

सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed