फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Last chance to apply in Delhi Police Constable 2022-safalta

Delhi Police Constable 2022: आवेदन करने का है आखिरी मौका, इस भर्ती में होना है चयनित तो परीक्षा के लिए पढ़ने के साथ इन बातों का भी रखें ध्यान

Wed, 15 Jun 2022 01:16 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 15 Jun 2022 01:16 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के सैकड़ों पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2022 को समाप्त हो जाएगी। 
 

विज्ञापन
Last chance to apply in Delhi Police Constable 2022-safalta
Delhi Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के पास दिल्ली के पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मेल) के 503 पदों, हेड कॉन्स्टेबल (मेल, एक्स सर्विसमेन) के 56 पदों तथा हेड कॉन्स्टेबल (फीमेल) के 276 पदों पर भर्ती की जानी है। हेड कॉन्स्टेबल की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2022 को समाप्त होने वाली है इसलिए इसमें हिस्सा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को इसके लिए जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए। साथ ही SSC ने भी हाल ही में एक नोटिस जारी करके अभ्यर्थियों को यह सूचना दी है कि किसी भी हालत में 16 जून के बाद इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को आवेदन के अंतिम दिनों में वेबसाइट क्रैश या आवेदन पेज नहीं खुलने जैसी समस्याओं से बचने के लिए इसके लिए जल्द आवेदन कर देना चाहिए। वहीं अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Delhi Police Constable FREE EBooks - Download Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें  
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सैलरी 
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एलिजिबिलिटी 

इस भर्ती में होना है चयनित तो इन बातों का भी रखें ध्यान:

इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के साथ उन्हें फिजिकल टेस्ट्स और अन्य टेस्ट्स में भी हिस्सा लेना होगा। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े सभी चरणों के टेस्ट्स को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी शुरू करनी चाहिए। गौरतलब है कि आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले 100 अंक के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। CBT में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। फिजिकल टेस्ट क्वालीफाइंग नेचर का होगा। फिजिकल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों को 25 अंको के टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना और इसके बाद अभ्यर्थियों को चौथें और आखिरी चरण में क्वालीफाइंग नेचर के कंप्यूटर (फॉर्मेटिंग) टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।

विज्ञापन

PET में किन चीजों की होगी जांच :

CBT के बाद इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली PET में 30 साल से कम के पुरुष अभ्यर्थियों को सात मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। साथ ही इन अभ्यर्थियों को 12 फिट 6 इंच के लॉन्ग जंप और 3 फिट 6 इंच के हाई जंप में हिस्सा लेना होगा। वहीं 30 साल से कम उम्र की महिला अभ्यर्थियों को 800 मीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करनी होगी और 9 फिट के लॉन्ग जंप तथा 3 फिट के हाई जंप में हिस्सा लेना होगा। अभ्यर्थी इस परीक्षा के एग्जाम पैटर्न तथा सिलेबस की पूरी जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed