{"_id":"671b03206be8d9125705944a","slug":"last-chance-to-apply-for-ongc-apprentice-opportunity-for-iti-and-graduate-pass-2024-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ONGC Apprentice 2024: ओनएनजीसी में आईटीआई और ग्रेजुएट पास अप्रेंटिस का एक और मौका, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
ONGC Apprentice 2024: ओनएनजीसी में आईटीआई और ग्रेजुएट पास अप्रेंटिस का एक और मौका, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि
Fri, 25 Oct 2024 08:03 AM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Fri, 25 Oct 2024 08:03 AM IST
सार
ONGC Apprentice Recruitment 2024: ओएनजीसी में ट्रेड और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। आईटीआई और स्नातक पास उम्मीदवारों को आवेदन करने का एक और मौका मिला है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
पंजीकरण का आखिरी दिन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ONGC Apprentice Recruitment 2024: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है, जो कि आज बंद होने वाली थी। जिसे बढ़ाकर 11 नवंबर कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com. के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 11 नवंबर यानी आज तक तक अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। परिणाम 15 नवंबर को घोषित किया जाना था।
विज्ञापन
ONGC Apprentice Vacancy: ओएनजीसी में अप्रेंटिस रिक्ति विवरण
ओएनजीसी इस भर्ती अभियान के माध्यम से आईटीआई और स्नातक अप्रेंटिस के 2237 पदों को भरेगा। क्षेत्रवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:| क्षेत्र | रिक्त पदों की संख्या |
|---|---|
| उत्तरी क्षेत्र | 161 |
| मुंबई सेक्टर | 310 |
| पश्चिमी क्षेत्र | 547 |
| पूर्वी क्षेत्र | 583 |
| दक्षिणी क्षेत्र | 335 |
| केंद्रीय क्षेत्र | 249 |
| कुल | 2237 |
विज्ञापन
विज्ञापन
चयन प्रक्रिया
ओएनजीसी के अप्रेंटिस के पदों के लिए जारी चयन विज्ञापन के अनुसार निर्धारित योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट के आधार पर होगा। यदि समान संख्या में मेरिट हुई तो, अधिक आयु वाले व्यक्ति पर विचार किया जाएगा। एक निश्चित तिथि पर ज्वाइन करने से पहले मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।