फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   KVS Primary Teacher Recruitment 2023 Interview list released check at kvsangathan.nic.in

KVS PRT 2023: केंद्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी, जानें इंटरव्यू की तिथियां

Fri, 20 Oct 2023 12:17 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 20 Oct 2023 12:17 PM IST
सार

KVS Primary Teacher Recruitment 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने प्राथमिक शिक्षक पद के लिए इंटरव्यू राउंड के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 

विज्ञापन
KVS Primary Teacher Recruitment 2023 Interview list released check at kvsangathan.nic.in
KV Admission 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

KVS Primary Teacher Recruitment 2023 Interview List: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने प्राथमिक शिक्षक (PRT) सीधी भर्ती 2023 के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kvsagathan.nic.in पर जाकर इसे देख सकते हैं। केवीएस ने परिणामों के साथ श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक और इंटरव्यू की तिथियों की भी घोषणा की है।

विज्ञापन

इंटरव्यू की तिथियां

प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू 03 से 08 नवंबर 2023 तक होंगे। केवीएस ने उस शहर का नाम घोषित कर दिया है, जहां इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार इसे परिणाम दस्तावेज पर देख सकते हैं। इंटरव्यू स्थल का विवरण बाद में साझा किया जाएगा। केवीएस ने कहा कि  इंटरव्यू लेटर डाउनलोड करने का लिंक जल्द ही उपलब्ध होगा। केवीएस की तरफ से कहा गया है कि इंटरव्यू स्थल का पता बाद में सूचित किया जाएगा और इंटरव्यू स्थल और तारीख में बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटऑफ अंक

बता दें कि उम्मीदवारों को 21 से 28 फरवरी तक आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षण में उनके द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। अनारक्षित श्रेणी के लिए कट-ऑफ अंक 135.0913 है जबकि ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए यह 127.4651 है। ओबीसी, एससी, एसटी, ओएच और वीएच के लिए कट-ऑफ अंक क्रमशः 127.2476, 121.6619 103.3192, 118.3129 और 110.661 हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed